उत्तराखंड

देहरादून के कनक चौक पर बनेगा जनरल बिपिन रावत (General Bipin Rawat) का स्मारक : Ganesh Joshi

देहरादून के कनक चौक पर बनेगा जनरल बिपिन रावत का स्मारक : सैनिक कल्याण मंत्री 

सैनिक कल्याण मंत्री ने भूमि का किया चयन, 3 महीने के भीतर स्मारक को तैयार करने के निर्देश।

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

देहरादून के कनक चौक पर शीघ्र ही देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत की स्मृति में स्मारक बनाया जायेगा, स्मारक में उनकी मूर्ति भी लगेगी, जो करीब 12 फीट लंबी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  सहसपुर और सहिया के स्वास्थ्य शिविरों में उमड़ी भीड़

शुक्रवार को सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत की स्मृति में निर्मित होने वाले स्मारक की भूमि के चयन हेतु अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर स्थान का चयन किया।

मौके पर मौजूद अधिकारियों को सैनिक कल्याण मंत्री ने स्मारक के निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा बिपिन रावत उत्तराखंड के साथ-साथ राष्ट्र के गौरव थे। उन्होंने सेना के आधुनिकीकरण और सशक्तिकरण में उनका अतुलनीय योगदान रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  अनूठी पहल : नौ वर्षों से निजी खर्च पर मेधावी छात्रों को करा रहे भारत दर्शन : कंडारी

मंत्री जोशी ने कहा कि सैनिक बहुल प्रदेश होने के नाते उत्तराखंड के प्रत्येक युवा के लिए जनरल रावत एक प्रेरणास्रोत हैं। मंत्री जोशी ने कहा कि आज भूमि का चयन किया गया है और 16 मार्च जब उनकी जयंती होगी, ठीक उसी दिन हम इस स्मारक का लोकार्पण करेंगे। इसके लिए अधिकारियों को सुनियोजित तरीके से कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की विकास यात्रा में सहयोग दें उद्योग समूह : CM धामी

निरीक्षण के दौरान एडीएम शिव कुमार बरनवाल, तहसीलदार सोहन रागढ़, एमडीडीए के एसई एचसीएस राणा, अपर नगर आयुक्त जगदीश लाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top