उत्तराखंड

ब्रेकिंग : विभागीय मंत्री ने अधिकारियों से वाहन छीने जाने की खबरों का लिया संज्ञान। महानिदेशक सहित निदेशक माध्यमिक एवं प्राथमिक शिक्षा को किया तलब

Advertisements

सभी अधिकृत अधिकारियों को मिलेगी वाहन सुविधाः डॉ0 धन सिंह रावत

 

देहरादून/इंफो उत्तराखंड

विभिन्न समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया पर शिक्षा विभाग के जनपद स्तरीय अधिकारियों से वाहन छीने जाने की ख़बरों का संज्ञान लेते हुए सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने विभागीय उच्चाधिकारियों से जवाब तलब किया है। विभागीय मंत्री ने स्पष्ट किया कि विभाग के अंतर्गत उन सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को वाहन की सुविधा मिलेगी जो इसके लिए आधिकारिक तौर पर अधिकृत हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत

 

 

सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने विभिन्न समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया रिपोर्टों में प्रकाशित शिक्षा विभाग में जनपद स्तरीय अधिकरियों से वाहन छीने जाने की ख़बरों का संज्ञान लिया। उन्होंने इस प्रकरण पर मीडिया को जारी एक बयान में कहा कि विभाग के अंतर्गत उन सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को वाहन की सहूलियत दी जायेगी जो इस सुविधा के लिए आधिकारिक तौर पर अधिकृत हैं।

 

 

उन्होंने कहा कि राज्य की विषम भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए जनपद स्तरीय अधिकारियों को वाहन सुविधा दिया जाना जरूरी है, ताकि अधिकारी विभागीय क्रियाकलाप सहित दुर्गम क्षेत्रों के स्कूलों का निरीक्षण आसानी से कर सके। डॉ0 रावत ने इस प्रकरण में महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा सहित निदेशक माध्यमिक शिक्षा एवं निदेशक बेसिक शिक्षा को तलब करते हुए तत्काल स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिये हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत

 

 

उन्होंने कहा कि निदेशालय स्तर पर प्रकरण का शीघ्र निस्तारण कर वाहन सुविधा हेतु जनपद स्तर पर अधिकृत अधिकारियों को वाहन उपलब्ध कराने के लिए विभागीय अधिकारियों को कह दिया गया है। डॉ0 रावत ने बताया कि विभाग में वाहनों की उपलब्धता का विवरण प्रस्तुत करने के निर्देश महानिदेशक शिक्षा को दे दिए गये हैं, वाहनों की उपलब्धता को लेकर जो भी स्थिति होगी उसके अनुसार आगे की कार्यवाही तय की जायेगी, यदि विभाग में वाहनों की कमी पाई जाती है तो इसके लिये बजट की व्यवस्था की जायेगी ताकि विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों को वाहन उपलब्ध कराये जा सकें।

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top