उत्तराखंड

Big breaking:- विधानसभा में बेड़ियों के साथ पहुंचे विधायक भुवन कापड़ी, जताया कड़ा विरोध। देखिए वीडियो..

अमेरिका में भारतीयों के साथ सौतेले व्यवहार का विरोध, बेड़ियां बांधकर विधानसभा पहुंचे भुवन कापड़ी

देहरादून। बजट सत्र के तीसरे दिन उत्तराखंड विधानसभा में अनोखा विरोध देखने को मिला। उपनेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस विधायक भुवन कापड़ी अमेरिका में अवैध प्रवासियों के साथ हो रहे अमानवीय व्यवहार के खिलाफ हाथों और पैरों में बेड़ियां बांधकर विधानसभा पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  रेड अलर्ट : देहरादून में कल बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, आदेश जारी..

भुवन कापड़ी ने सदन में कहा कि अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे प्रवासियों को डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन जबरन गिरफ्तार कर वापस भेज रहा है। इनमें भारत, मेक्सिको, सल्वाडोर, ब्राजील, कनाडा, कोलंबिया और इक्वाडोर सहित कई देशों के नागरिक शामिल हैं। खास बात यह है कि इन लोगों को जंजीरों में जकड़कर सैन्य विमानों से भेजा जा रहा है, जो बेहद अमानवीय है।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में तीमारदारों और स्टाफ में जमकर चले लात-घूंसे

उन्होंने कहा कि भारत समेत कई देशों में इस अमानवीय व्यवहार का विरोध हो रहा है। हाल ही में कुछ भारतीयों की भी जंजीरों में जकड़ी हुई तस्वीरें सामने आई हैं, जिससे प्रवासी भारतीयों में रोष है। इसी के विरोध में कापड़ी ने खुद बेड़ियां बांधकर विधानसभा पहुंचने का फैसला किया।

यह भी पढ़ें 👉  रेड अलर्ट : देहरादून में कल बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, आदेश जारी..

सदन में इस अनोखे विरोध ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। कांग्रेस विधायकों ने कापड़ी के इस विरोध का समर्थन करते हुए केंद्र सरकार से मांग की कि वह अमेरिकी प्रशासन से इस मुद्दे पर कड़ा विरोध जताए और भारतीय प्रवासियों के अधिकारों की रक्षा करे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top