हिल न्यूज़

मंत्री गणेश जोशी (Ganesh Joshi) ने किया “भारत के अग्निवीर” (Agniveer of India) फिल्म का मुहूर्त शॉट पोस्टर का विमोचन 

Advertisements

हरिद्वार/इंफो उत्तराखंड 

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने गुरूवार को हरिद्वार में महंत रवीन्द्रपुरी क्रियेशन और सत्य ऑनलाईन प्रोडक्शन के प्रयासों से बनने वाली फिल्म “भारत के अग्निवीर” फिल्म का मुहूर्त शॉट दिया एवं फिल्म के पोस्टर का भी विमोचन किया।

फिल्म के निर्माता व निर्देशक पुरुषोत्तम शर्मा द्वारा फिल्म “भारत के अग्निवीर” 15 दिसंबर से हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून सहित पर्वतीय जिलों के अंचलों में फिल्मांकन किया जायेगा।

इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि माँ भारती के रक्षकों पर बनने वाली इस फिल्म की शूटिंग का शुभारम्भ करने पर मैं स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ।

यह भी पढ़ें 👉  आदि कैलाश से देशभर में पहुंचेगा नशामुक्ति का संदेश

सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश के लिए और हमारी सेनाओं सहित सशस्त्र बलों के लिए यह एक परिवर्तनकारी सुधार है। उन्होंने कहा सेना ने इस वर्ष दिसम्बर तक 46000 अग्निवीरों की भर्ती का निर्णय लिया था, जिसके क्रम में उत्तराखण्ड के गढ़वाल मण्डल में 19 अगस्त और कुमाऊं मण्डल में 20 अगस्त को अग्निवीरों की भर्ती प्रारम्भ हो गयी थी। वर्तमान में भर्ती हुए अग्निवीरों को सेना के एआरओ कार्यालय के माध्यम से प्रक्षिशण के लिए भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  आदि कैलाश से देशभर में पहुंचेगा नशामुक्ति का संदेश

मंत्री जोशी ने कहा अग्निवीर बनकर हमारे देश के लाखों युवाओं को देश की सेवा करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान करने का अनूठा अवसर मिलने के साथ साथ समाज में सैन्य लोकाचार के साथ अनुशासित और कुशल युवाओं की उपलब्धता होगी ।

सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा सेना से लोटने के बाद पर्याप्त पुर्नरोजगार के अवसर के साथ-साथ अग्निवीर युवाओं के लिए रोल मोडल होंगे। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की परिकल्पना के अनुरूप देहरादून में भव्य सैन्यधाम का निर्माण प्रगति पर है।

यह भी पढ़ें 👉  आदि कैलाश से देशभर में पहुंचेगा नशामुक्ति का संदेश

दिसम्बर 2023 तक इसका निर्माण कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य है। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने मंहत रवीन्द्रपुरी जी महाराज फिल्म के निर्माता निर्देशक पुरुषोत्तम शर्मा ओर उनकी पूरी टीम को बधाई ओर शुभकामनाएं भी दी।

उन्होंने फ़िल्म के निर्माता से उत्तराखंड के पंचम धाम सैन्यधाम पर फ़िल्म बनाने की बात कही।

इस अवसर पर अध्यक्ष अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद महंत रविन्द्र पुरी महाराज, फ़िल्म निर्माता निर्देशक पुरुषोत्तम शर्मा, महंत अमरदीप सिंह, मंहत निर्भय सिंह, महंत जरनेल सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top