उत्तराखंड

बड़ी खबर : मसूरी में ब्रेक फेल होने के कारण खाई में गिरी कार, जांच में जुटी पुलिस

मसूरी/इन्फो उत्तराखंड

देहरादून-मसूरी मार्ग पर किमाड़ी के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। गनीमत ये रही कि चालक कार खाई में गिरने से पहले बाहर कूद गया और उसकी जान बच गई। वहीं, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस अब इस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल : सुरक्षा कर्मियों ने पत्रकारों से की बदसलूकी, कॉलर पकड़कर की हाथापाई

मसूरी कोतवाल गिरीश चंद शर्मा ने बताया कि मसूरी-किमाडी मार्ग से 3 किलोमीटर पहले एक इंडिगो कार संख्या UK07-TA-8130 ब्रेक फेल होने के कारण बेकाबू हो गई और खाई की ओर जाने लगी। इसी बीच 24 वर्षीय चालक अनिल राठौड़ निवासी कुसुम विहार, देहरादून कार से कूद गया और अपनी जान बचा ली।

यह भी पढ़ें 👉  AGMFU की पहली कार्यकारिणी गठित।

चालक ने बताया कि कार के ब्रेक अचानक फेल हो गए थे। जिसके कारण उसने वाहन पर अपना नियंत्रण खो दिया और कार खाई में गिरने से पहले कूदकर अपनी जान बचा ली। पुलिस का कहना है कि चालक सुरक्षित है और घटना की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  AGMFU की पहली कार्यकारिणी गठित।
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top