उत्तराखंड

बड़ी खबर : यहां भूस्खलन की वजह से तीन घंटे बाधित रहा मसूरी-टिहरी बाईपास मार्ग, खतरे की जद में आया घर

Advertisements

मसूरी/ इंफो उत्तराखंड 

उत्तराखंड में पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक भारी बारिश ने कहर बरपाया हुआ है, तो वहीं दूसरी तरफ बारिश की वजह से लोगों को अच्छी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं ताजा मामला मसूरी का है, जहां सोमवार को नेशनल हाईवे 707 के अंतर्गत आने वाले मसूरी टिहरी बाईपास पर भी भूस्खलन की वजह से बंद गया था।

इस दौरान हाईवे पर भारी मलबा आने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। और करीब तीन घंटे बाद मलबे को हटाया गया, जिसके बाद यातायात सुचारू हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत

मसूरी टिहरी बाईपास पर सोमवार देर शाम भूस्खलन हुआ है। इस दौरान पहाड़ी से कई पेड़ पर भी गिरकर नीचे आ गए थे। रस्ते में फंसे लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। नायब तहसीलदार भोपाल सिंह चौहान, एनएएचआई के अधिकारी और कर्मचारियों के मौके पर पहुंचे. इसके बाद जेसीबी से हाईवे पर पड़े मलबे और पेड़ों की हटाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की संस्कृति और आतिथ्य से अभिभूत हुई ‘हनुमान अंश’ फिल्म की टीम

करीब तीन घंटे बाद कर्मचारी मार्ग में खोलने में कामयाब हुआ है. इसके बाद ही छोटे वाले के लिए मार्ग को खोला गया। इस दौरान 108 सेवा भी मरीज के साथ घंटे जाम में फंसी रही। वहीं, भूस्खलन की वजह से पहाड़ी के ऊपर बना मकान भी खतरे की जद में आ गया था।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ईएसआई के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

मकान में रह रहे लोगों को नायब तहसीलदार भोपाल सिंह चौहान ने सुरक्षित स्थान पर भेजा है। भोपाल सिंह चौहान ने कहा कि लगातार हो रही बारिश से मसूरी की कई जगह पर भूस्खलन हुआ है। वहीं देर शाम को मसूरी टिहरी बाइपास पर हुए भूस्खलन के बाद मार्ग बंद हो गया था। जेसीबी के माध्यम से मार्ग पर आए मलबे और पेड़ हटाकर मार्ग को छोटे वाहनों के लिये खोला गया है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top