उत्तराखंड

ब्रेकिंग : सीएम धामी (CM Dhami) के निर्देश पर, जोशीमठ में निरन्तर हो रहे भूधसाव को लेकर की जायेगी एनडीआरएफ दल की तैनाती, पढ़ें आदेश

चमोली/ देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

चमोली जनपद की तहसील जोशीमठ के नगर पालिका जोशीमठ क्षेत्रान्तर्गत विगत दिनों से निरन्तर भूधसाव हो रहा है, जिस कारण 500 से अधिक भवनों पर दरारें दृष्टिगत हुई है। वहीं इस सम्बन्ध में चमोली अपर जिलाधिकारी डॉ० अभिषेक त्रिपाठी ने आदेश जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  फोटो जर्नलिस्ट केवल तस्वीर नहीं बनाता, समय को दर्ज करता है : निशंक

चमोली अपर जिलाधिकारी डॉ० अभिषेक त्रिपाठी द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार आम जनमानस की सुरक्षा के दृष्टिगत वर्तमान में 38 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर विस्थापित किया जा चुका है, तथा भूधंसाव निरन्तर बढ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  फोटो जर्नलिस्ट केवल तस्वीर नहीं बनाता, समय को दर्ज करता है : निशंक

उक्त के सम्बन्ध में दिनांक 05.01.2023 को आयुक्त महोदय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में निर्देश दिये गये कि आकस्मिकता के दृष्टिगत स्थान जोशीमठ में एक एन०डी०आर०एफ० के दल की तैनाती की जानी नितान्त आवश्यक होगी, ताकि सम्भावित घटना के घटित होने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य किया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  फोटो जर्नलिस्ट केवल तस्वीर नहीं बनाता, समय को दर्ज करता है : निशंक

अतएव अनुरोध है, उपरोक्त परस्थितियों के मध्यनजर जनपद के स्थान जोशीमठ में एन०डी०आर०एफ० के एक दल की तैनाती करने का कष्ट करें।

पढ़ें आदेश :-

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top