उत्तराखंड

ब्रेकिंग : आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सुनील जोशी को नोटिस जारी। नियुक्ति व अनियमितताओं के मामले में मांगा जवाब

देहरादून/इंफो उत्तराखंड

उत्तराखंड आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय हर्रावाला के कुलपति डॉक्टर सुनील जोशी को उनकी नियुक्ति और अनियमितताओं के मामले में रिटायर्ड जज के०डी० शाही ने नोटिस जारी किया है।

इस मामले में डॉ. सुनील जोशी को 12 जुलाई तक जवाब देने के लिए वक्त दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  गौ यात्रा : बारिश में भी नहीं डगमगाई गौ सेवकों की आस्था, गौ माता की रक्षा के लिए निकाली ऐतिहासिक यात्रा

आयुर्वेद विभाग की तरफ से सुनील जोशी के खिलाफ रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित की गई है। वहीं रिटायर्ड जज के०डी० शाही की अध्यक्षता में बनी जांच कमेटी ने सुनील जोशी को नोटिस भेजकर उनसे विभिन्न मामलों में जवाब मांगा है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग : ये रहे धामी कैबिनेट बैठक के महत्वपूर्ण फैसले, इन प्रस्ताव पर लगी मुहर

डॉक्टर सुनील जोशी को भेजे गए नोटिस में पूछा गया है, कि उनके द्वारा प्रोफेसर पद पर क्या सशर्त तैनाती दी गई थी? इसके अलावा पत्र संख्या 717 के आधार पर क्या उनके द्वारा कुलपति के पद पर नियुक्ति ली गयी?

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर : यहां डॉ.‌ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद, देखिए वीडियो.. 

जबकि आखिरी सवाल ये पूछा गया कि कुलपति पद पर नियुक्ति के दौरान उनका प्रोफेसर पद पर अनुभव पांच साल 6 माह था? इन सभी सवालों का जवाब 12 जुलाई तक देने के लिए कहा गया है?

To Top