हिल न्यूज़

अच्छी खबर : एलबीएस में 21 अक्तूबर को होगा दीपावली हाट स्टॉल एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन 

इंफो उत्तराखंड

लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दूचौड़ में प्राचार्य के दिशा निर्देशन में दीपावली पर्व के अवसर पर गृह विज्ञान, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान और अंग्रेजी विभाग द्वारा संयुक्त रूप से 21 अक्टूबर को एक दिवसीय दीपावली हाट, स्वनिर्मित सामग्री व भोज्य पदार्थ स्टॉल, प्रदर्शनी एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे रंगोली, ऐपण, दीया और गमला सजाओ का आयोजन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल : अल्ट्रासाउंड कराने आई महिला मरीज से अभद्रता

प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. बीना मथेला ने विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मक और कलात्मक प्रतिभा को इस प्रकार के आयोजनों में बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग कर प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित किया। बी.एड. विभागाध्यक्ष वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. ललित मोहन पाण्डे ने फर्स्ट दीपावली हाट स्टॉल प्रर्दशनी को सफल बनाने के लिए विद्यार्थियों को जागरुक किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की विकास यात्रा में सहयोग दें उद्योग समूह : CM धामी

दीपावली पर्व के अवसर पर 21 अक्टूबर को महाविद्यालय में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजक असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मनीषा कड़ाकोटी, डॉ. गीता तिवारी पाण्डे, डॉ. हेमलता गोस्वामी, वसुन्धरा लसपाल, मनीषा पाण्डे ने समस्त छात्र-छात्राओं को अनुशासित ढंग से एक दिवसीय दीपावली हाट स्टॉल प्रदर्शनी और विभिन्न प्रतियोगिताओं को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने के लिए प्रेरित करते हुए महाविद्यालय के समस्त विभागों के विभागाध्यक्ष, प्राध्यापकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं को आमंत्रित करते हुए उनकी गरिमामय उपस्थिति की अपेक्षा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  अनूठी पहल : नौ वर्षों से निजी खर्च पर मेधावी छात्रों को करा रहे भारत दर्शन : कंडारी
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top