उत्तराखंड

शर्मनाक : यहां एक युवक पर, अनुसूचित जाति की युवती को शादी का झांसा देकर गर्भवती करने का आरोप…जानिए पूरा मामला 

पौड़ी गढ़वाल/इंफो उत्तराखंड 

पौड़ी जनपद के चौबट्टाखाल विधानसभा की सतपुली तहसील अंतर्गत एक बीस वर्षीय युवती ने एक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इस सबंध में युवती के परिजनों ने एसडीएम से कानूनी कार्यवाही करने की माँग की है।

साथ ही युवती ने युवक पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। युवती ने बताया कि पहले तो युवक द्वारा उसके साथ शादी का वादा किया गया, जिसके बाद युवक ने बहला फुसलाकर युवती के साथ शारीरिक सबंध बना लिया और जब युवती गर्भवती हो गई तो उसने शादी से इंकार कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  युवा शक्ति के संकल्प से बनेगा नशामुक्त उत्तराखंड : डॉ. रावत

युवती व उसके परिजनों का कहना है कि युवक द्वारा उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। पीड़ित पक्ष ने बताया कि युवक के ऊंची जाति होने व उसकी निचली जाति का होने के चलते मानसिक तौर पर भी उसका उत्पीड़न किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उद्योग-सरकार समन्वय से लौटेगी पहाड़ के गांवों की रौनक : खजान दास

वहीं पूरे मामले को लेकर एसडीएम सतपुुली ने बताया कि तहसीलदार को जॉच के निर्देश दे दिये गये हैं। साथ ही युवती व उसके परिजनों की सुरक्षा के लिये राजस्व निरिक्षक को निर्देशित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी प्रकरण : खड़गे के अपमान और मंच ‘शुद्धिकरण’ मामले में दर्ज हो प्राथमिकी : गोगी

अभी-अभी प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी पर धारा-376, 506 और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा क़ायम कर उसे गिरफ़्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top