उत्तराखंड

उपलब्धि : पहाड़ की बेटी ने पटवारी और फॉरेस्ट गार्ड समेत तीन परीक्षाएं की एक साथ उत्तीर्ण, क्षेत्र में खुशी की लहर

टिहरी गढ़वाल/ चंबा/ इंफो उत्तराखंड 

हौसले अगर बुलंद हो तो सफलता एक दिन आपकी कदम चूमती है ।।

यह पंक्ति उत्तराखंड की बेटी अनीता चौहान पर सटीक बैठती है, जिन्होंने उत्तराखंड के पटवारी और फॉरेस्ट गार्ड समेत तीन परीक्षाओं में उत्तीर्ण की है। जिसके बाद से ही क्षेत्र सहित उत्तराखंड में खुशी की लहर है।

आपको बता दें कि उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा कुछ दिन पूर्व घोषित किए गए पटवारी/लेखपाल भर्ती परीक्षा के परिणामों में जहां राज्य के कई युवाओं ने सफलता हासिल की। वहीं इन्हीं के बीच एक होनहार बेटी ऐसी भी है, जिन्होंने अपनी मेहनत एवं लगन से एक नहीं दो नहीं बल्कि 3 सरकारी नौकरी की परीक्षाएं उत्तीर्ण की है।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज का 26वां प्रकटोत्सव, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

जी, हम बात कर रहे हैं, मूल रूप से उत्तराखंड के (टिहरी गढ़वाल)जिले के चंबा ब्लॉक के गजा निवासी अनीता चौहान की, जिन्होंने पटवारी भर्ती परीक्षा के साथ ही फॉरेस्ट गार्ड तथा कनिष्ठ सहायक की परीक्षा भी उत्तीर्ण की है।

बता दें कि अनीता के पिता राजेंद्र चौहान जहां गाड़ी चलाने का कार्य करते हैं वहीं उनकी माता एक कुशल गृहिणी हैं।
और अनीता ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जीआईसी इंटर कॉलेज गजा टिहरी गढ़वाल से तथा इसके पश्चात श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूर्ण की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी के सुदूर गांव में 102 का इलाज

उन्होंने बताया कि वह एक सामान्य परिवार से आती हैं। उनके माता-पिता ने काफी संघर्ष करके उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है।उनकी माता ने पशुपालन करके उन्हें कोचिंग के लिए देहरादून भेजा।

अनीता बताती हैं कि वह प्रतिदिन 8 से 9 घंटे पढ़ाई करती थी। अनीता का कहना है कि उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। अनीता के कहा कि यदि आप मेहनत करने के बाद भी असफल होते हैं तो बिल्कुल भी हौसला ना खोए आप अपनी मेहनत जारी रखें एक दिन आप जरूर सफल होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  परीक्षा डर नहीं, अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर : डॉ. अनिरुद्ध

वाकई हमारे पहाड़ की ऐसी बेटियां अन्य युवाओं के लिए भी एक बड़ी प्रेरणा स्रोत हैं जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर 3 सरकारी परीक्षाएं उत्तीर्ण कर ना सिर्फ अपने माता-पिता का नाम रोशन किया। बल्कि पूरे जिले का मान भी बढ़ाया है। अनीता अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को देती हैं जिन्होंने हर कदम कदम पर उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने के लिए सहयोग दिया।

उन्होंने कहा कि गजा (टिहरी गढ़वाल) के लिये बहुत ही गर्व की बात है कि हमारी क्षेत्र की बेटी ने एक साथ 3 सरकारी नौकरी की परीक्षा उत्तीर्ण की हैं।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top