उत्तराखंड

IAS अधिकारी बनकर देश सेवा करना चाहती है पलक।

डोईवाला : आईएएस अधिकारी बनकर देश सेवा करना चाहती है पलक

डोईवाला (प्रियांशु सक्सेना)। विकासखंड के माजरी ग्रांट निवासी दिलीप कुमार अरोड़ा की पुत्री पलक अरोड़ा ने 12वीं आईएससी बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर 96.25% अंक हासिल किए हैं। मेधावी छात्र पलक प्रशासनिक सेवाओं में जाकर देश सेवा करना चाहती है।

यह भी पढ़ें 👉  बेरोज़गार नर्सिंग अधिकारी कल करेंगे सीएम आवास कूच

ग्रामीण क्षेत्र माजरी ग्रांट से देहरादून के वेल्हम गर्ल्स स्कूल में प्रवेश पाने के बाद बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का गौरव पलक ने बढ़ाया है। अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता दलीप कुमार और दादी आशा रानी अरोड़ा को दे रही है उनका छोटा भाई यश अरोरा भी उनके पदचिह्नों पर चलकर बेहतरीन काम कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बेरोज़गार नर्सिंग अधिकारी कल करेंगे सीएम आवास कूच

पलक क्षेत्र की बालिकाओं के लिए मिसाल बनी है उनका कहना है की लगन और परिश्रम से किया गया काम आपको सकारात्मक फल देता है। उनकी सफलता पर प्रमुख समाजसेवी राजन गोयल, ग्राम प्रशासक अनिल पाल, प्रकाश सिंह, अंकुश पाल आदि तमाम लोगों ने मेधावी छात्र पलक को शुभकामनाएं देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top