उत्तराखंड

दु:खद : यहां गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो लोग घायल

पौड़ी/इंफो उत्तराखंड 

उत्तराखंड में पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं ताजा मामला पौड़ी का है, जहां पौड़ी के परसुंडाखाल के समीप डूंगरी मार्ग पर शानिवार को एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें 1 व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी में मुख्यमंत्री के पाँच वर्ष पूर्ण होने पर काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना

एसआई महेश रावत ने बताया कि पौड़ी कोटद्वार मोटर मार्ग के समीप डूंगरी मार्ग पर शनिवार को एक कार संख्या नंबर UK07TB3742 जो पौड़ी की तरफ आ रही थी। तभी हादसे का शिकार हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  #DhamiKe5Saal बना देशभर में नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड

पुलिस ने बताया कि वाहन चालक द्वारा दी गई जानकारी में वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 मीटर नीचे जा गिरा, जिसमें 3 लोग सवार थे। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पौड़ी लाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा का भव्य शुभारंभ! सीएम ने दिखाई हरी झंडी

जिसमें से एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि अन्य दो लोगों का उपचार जिला चिकित्सालय पौड़ी में चल रहा है।

                महेश रावत (एसआई कोतवाली पौड़ी)

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top