उत्तराखंड

बड़ी खबर : पौड़ी पुलिस के हत्थे चढ़ा 32 लाख के गबन का आरोपी PWD कर्मचारी, ऐसे हुआ खुलासा, पढ़ें पूरी खबर 

पौड़ी/इंफो उत्तराखंड

लंबे समय से फरार चल रहे पीडब्ल्यूडी के आरोपी प्रमोद को पुलिस ने आखिरकार गांधी चौक लैंसडाउन से पकड़ ही लिया है। वहीं आरोपी प्रमोद पर लैंसडाउन में पीडब्ल्यूडी कार्यालय में लाखों की हेराफेरी का आरोप था।

बता दें कि 6 अगस्त 2022 को प्रान्तीय लोक अधिशासी अभियन्ता लैंसडाउन प्रेम सिंह बिष्ट ने कोतवाली लैंसडाउन में रिपोर्ट दर्ज करायी कि PWD कार्यालय लैंसडाउन में तैनात कनिष्ठ सहायक प्रमेन्द्र सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह द्वारा ठेकेदारों की 10% धन की कुल ₹ 31,75,096 धनराशि को वापस न कर राजकीय धन का गबन किया है।

प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली लैन्सडाउन पर मु0अ0सं0-09/2022, धारा 420/409 भादवि पंजीकृत कर विवेचना रियाज अहमद वरिष्ठ उपनिरीक्षक के सुपुर्द की गयी। अभियोग की विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान प्रकाश में आया कि अभियुक्त द्वारा राजकीय कर्मचारी होते हुए देयक बाउचर्स की ऑनलाईन फीडिंग व डिपोजिट कार्य के दौरान पंजीकृत ठेकेदारों के 10% की धनराशि अपने रिश्तेदारों व परिचितों के बैंक खातों में हस्तान्तरित कर सरकारी धन का दुरुपयोग एवं कर्तव्य के दौरान वैध पारितोषिक से भिन्न लाभ प्राप्त किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Big breaking :- निरीक्षक व उप निरीक्षकों के तबादले! देखें आदेश 

अभियुक्त प्रमेन्द्र सिंह के विरुद्ध दौराने विवेचना साक्ष्य संकलन के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 467/468/471 भादवि एवं 13 (1) (2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की बढोत्तरी की गई। प्रकरण में धारा-13 (1) (2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम-1988 की बढोत्तरी होने के कारण विधि सम्मत व्यवस्था के अनुरूप उक्त अभियोग की अग्रिम विवेचना विभ सैनी, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन के सुपुर्द की गयी। चूँकि प्रकरण सरकारी धन के गबन एवं 13 (1) (2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम-1988 से सम्बन्धित था, जिस कारण अभियुक्त की गिरफ्तारी पुलिस के लिये चुनौती बनी हुयी थी।

यह भी पढ़ें 👉  Big breaking:- उत्तरकाशी में फिर भूकंप के झटके, दहशत में लोग

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल श्वेता चौबे द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने तथा किसी भी सूरत में भ्रष्टाचारियों को न बख्रानें के सख्त दिशा निर्देश निर्गत किये गये थे। निर्गत दिशा निर्देशों के क्रम एवं प्रकरण की संवेदनशीलता के दृष्टिगत विभव सैनी, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन के नेतृत्व में फरार अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया।

गठित पुलिस टीम द्वारा अथक सार्थक प्रयास एवं ठोस सुरागरसी – पतारसी। कर सर्विलान्स की मदद से फरार अभियुक्त प्रमेन्द्र सिंह को दिनांक 28.01.2023 को गाँधी चौक लैन्सडाउन के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद : नहीं रहे उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक हास्य कलाकार घनानंद उर्फ घन्ना भाई!

अभियुक्त का नाम पता :-

  • प्रमेन्द्र सिंह रावत (उम्र 30 वर्ष) पुत्र स्व0 लक्ष्मण सिंह रावत, निवासी मन0-02 टाईप-2 PWD कालोनी, लैन्सडाउन, जनपद पौडी गढवाल । मूल निवासी ग्राम निलारा पोस्ट चोरखाल, पट्टी कपूलस्यूं तहसील पौडी जिला पौडी गढवाल

पंजीकृत अभियोग :-

  • मु0अ0सं0-09/2022, धारा 420/409/467/468/471 भादवि एवं 13(1)(2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988

पुलिस टीम :-

  • विभव सैनी पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन मनिभूषण श्रीवास्तव प्रभारी निरीक्षक
  • रियाज अहमद वरिष्ठ उपनिरीक्षक
  • मुख्य आरक्षी गोपाल राम
  • आरक्षी राजकुमार
Ad
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: [email protected]
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top