उत्तराखंड

राजकीय महाविद्यालयों में आयोजित होंगे प्रवेशोत्सवः डाॅ. रावत

  • राजकीय महाविद्यालयों में आयोजित होंगे प्रवेशोत्सवः डाॅ. धन सिंह रावत
  • कहा, महाविद्यालयों में खुलेगी एनसीसी-एनएसएस की इकाई
  • प्राचार्यों को दिये नशा मुक्ति अभियान चलाने के निर्देश

देहरादून। उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत सभी राजकीय महाविद्यालयों में नये शैक्षणिक सत्र शुरू होने पर प्रवेशोत्सव का आयोजन किया जायेगा। जिसमें नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं का स्वागत किया जायेगा। इसके अलावा महाविद्यालयों में एनसीसी, एनएसएस व रोवर रेंजर्स की इकाईयां स्थापित की जायेगी, जिनमें प्रत्येक छात्र-छात्राओं को किसी न किसी इकाई में शामिल होने का मौका दिया जायेगा। छात्रों को नशा से दूर रखने के लिये सभी महाविद्यालयों में नशा मुक्ति अभियान भी चलाये जायेंगे।

सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने आज अपने शासकीय आवास पर उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने नये शैक्षणिक सत्र के शुभारम्भ पर सभी राजकीय महाविद्यालयों में प्रवेशोत्सव आयोजित करने के निर्देश विभागीय उच्चाधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि प्रवेशोत्सव में नव आगंतुक छात्र-छात्राओं का भव्य स्वागत किया जायेगा ताकि उनके अंदर उच्च शिक्षा ग्रहण करने के प्रति विश्वास पैदा किया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर क्वांटम यूनिवर्सिटी में ध्वजारोहण, छात्रों ने लिया विकसित भारत का संकल्प

डाॅ. रावत ने बताया कि राजकीय महाविद्यालयों में मानक पूर्ण होने की स्थिति में एनसीसी, एनएसएस एवं रोवर रेंजर में से किसी भी एक इकाई की स्थापना की जायेगी। जिनमें प्रत्येक छात्र-छात्रा को जोड़ने के लिये प्रेरित किया जायेगा। युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से दूर रखने के लिये महाविद्यालय स्तर पर नशा मुक्ति से संबंधित कार्यशालाओं का आयोजन किया जायेगा। साथ ही विकसित भारत-2047 की थीम को लेकर भी अलग-अलग विषयों पर गोष्ठियों का आयोजन किया जायेगा। इसके लिये उच्च शिक्षा विभाग के निदेशक को सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देशित करने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  वन्देमातरम विरोधी सोच में ही दिमागी नक्सल पनप सकता है : भट्ट

बैठक में डाॅ. रावत ने अपने विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर के आधा दर्जन राजकीय महाविद्यालयों पाबौं, खिर्सू, थलीसैण, मजरा महादेव, उफरैंखाल एवं व्यावसायिक महाविद्यालय बनास पैठाणी की विस्तृत समीक्षा की। जिसमें भवन निर्माण, शैक्षणिक एवं शिक्षणेत्तर कार्मिकों की स्थिति, पुस्तकालय, प्रयोगशालाएं, फर्नीचर, विद्युत, पेयजल, खेल मैदान एवं सामग्री आदि की समीक्षा की।

उन्होंने सभी प्राचार्यों एवं विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी महाविद्यालयों में निर्माण कार्यों को नियत समय पर पूर्ण कराया जाय तथा नव निर्मित छात्रावासों में इसी सत्र से छात्र-छात्राओं के रहने की व्यवस्था की जाय। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जो कार्यदायी संस्था समय पर निर्माण कार्य पूर्ण नहीं करेगी उनके विरूद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जायेगी। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी महाविद्यालयों के नये भवनों की छतों पर सोलर पैनल लगाये जाय। उन्होंने महाविद्यालयों में शौर्य दीवार, मां सरस्वती व स्वामी विवेकानंद की मूर्ति की भी स्थापना करने को कहा है।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआर विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

बैठक में अपर सचिव उच्च शिक्षा मनुज गोयल, निदेशक उच्च शिक्षा वी.एन. खाली, संयुक्त सचिव प्रदीप नौटियाल, संयुक्त निदेशक संगीता गुप्ता, उप सचिव दीपक कुमार, प्राचार्य मजरा महादेव महाविद्यालय डाॅ. संजेश कुमार, प्राचार्य उफरैंखाल महाविद्यालय प्रो. अरविंद सिंह, प्राचार्य व्यावसायिक महाविद्यालय बनास पैठाणी प्रो. के.के. अग्रवाल, प्राचार्य पाबौं महाविद्यालय प्रो. एस.पी. शर्मा, प्राचार्य थलीसैण महाविद्यालय प्रो. वाई.सी. सिंह, उप निदेशक आर.एस. भाकुनी, सहायक निदेशक प्रो. गोविंद पाठक सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top