उत्तराखंड

बड़ी खबर : धुमाकोट पुलिस ने 85 किलो गांजे के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

  • जनपद पौड़ी पुलिस ने 85 किलो गांजे के साथ एक आरोपी को सिमड़ी चेकपोस्ट से किया गिरफ्तार

रिपोर्ट, भगवान सिंह पौड़ी

पौड़ी जिले की पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है यहां धुमाकोट पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान 85 किलो अवैध गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, अभियुक्त मुरादाबाद उत्तरप्रदेश का रहने वाला है जिसकी पहचान रणधीर सिंह के तौर पर हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  फोटो जर्नलिस्ट केवल तस्वीर नहीं बनाता, समय को दर्ज करता है : निशंक

अभियुक्त अपनी कार के जरिए 85 किलो अवैध गांजा की तस्करी कर रहा था जिसकी बाजार में कीमत करीब 13 लाख है पुलिस ने सिमड़ी क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान अभियुक्त को 85 किलो गांजे के साथ धर दबोचा और अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।

यह भी पढ़ें 👉  फोटो जर्नलिस्ट केवल तस्वीर नहीं बनाता, समय को दर्ज करता है : निशंक

वहीं अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की भी अब पुलिस जानकारी जुटा रही अभियुक्त रणधीर सिंह ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह सनोज नेगी नाम के लड़के से 85 किलो अवैध गांजा उसके घर गाँव भंगलवाड़ी, बजवाड़ा सराइखेत जनपद अल्मोड़ा से खरीदता था और फिर अवैध गांजे को वो मुरादाबाद में ले जाकर ऊंचे दामों में बेचा करता था।

यह भी पढ़ें 👉  फोटो जर्नलिस्ट केवल तस्वीर नहीं बनाता, समय को दर्ज करता है : निशंक
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top