उत्तराखंड

ब्रेकिंग : पेंशन, छात्रवृत्ति व DBT (DIRECT BENIFIT TRANSFER) से संबंधित मामलों को सुचारू करने को लेकर हुआ बड़ा आदेश जारी। देखें आदेश 

देहरादून/इंफो उत्तराखंड

शासन ने पेंशन छात्रवृत्ति एवं DBT (DIRECT BENIFIT TRANSFER) संबंधित मामलों को सुचारू व संचालन करने को लेकर सचिव शैलेश बगौली ने आदेश जारी किया है।

सचिव शैलेश बगोली द्वारा जारी आदेश के अनुसार पेंशन छात्रवृत्ति एवं DBT संबंधित मामलों में बैंक विलय (merger) होने के कारण नागरिकों के पेंशन सम्बन्धी मामलों के निस्तारण हेतु आयोग द्वारा अधिनियम की धारा 17 (1) के अंतर्गत निम्नांकित संस्तुतियाँ की गयी है।

DBT (DIRECT BENIFIT TRANSFER ) से संबंधित विभाग दैनिक समाचार-पत्रों के माध्यम से उन लाभार्थियों को सूचित करें, जिनके बैंकों का विलय हुआ है कि वे अपने नये बैंक का नाम, खाता संख्या और IFSC Code उपलब्ध करा दें। लाभार्थियों की सुविधा हेतु विलय हुये बैंकों की सूची भी दी जा सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  हिंसा पीड़ित महिलाओं को तुरंत मिलेगी मदद

समस्त संबंधित विभाग अपने लाभार्थियों की सूची देख लें कि उनमें से कोई लाभार्थी बैंक विलय के अंतर्गत तो नहीं आ रहा। अगर ऐसा है तो उन लाभार्थियों से संपर्क स्थापित करते हुये उनके बैंक का विवरण प्राप्त करें।

इस संबंध में उत्तराखण्ड सेवा का अधिकार आयोग के पत्रांक 569, दिनांक 13.05.2022 की प्रति संलग्न कर प्रेषित करते हुए मुझे यह कहने का निदेश हुआ है कि कृपया अपने विभागान्तर्गत सचिव स्तरीय बैठक कर उपर्युक्त संस्तुतियों पर सेवा का अधिकार अधिनियम की धारा 18 (1) के आलोक में आवश्यक कार्यवाही करते हुये निम्नांकित निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम एवं हेमकुंट साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाहों से बचें : धामी

जनपद स्तरीय अधिकारी अपने-अपने विभागाध्यक्षों को इस आशय का प्रमाण-पत्र देंगे कि कितने आवेदक किस बैंक के अंतर्गत आच्छादित है एवं उनके जनपदों में जिन लाभार्थियों के बैंक का विलय हो रहा है, उन सब के विवरण प्राप्त कर लिये गये हैं। इस प्रमाण-पत्र के आधार पर समस्त विभागाध्यक्ष शासन में अपने सचिव को सभी लाभार्थियों का विवरण प्राप्त कर सिस्टम को अपडेट किये जाने का प्रमाण पत्र देंगे।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए खोला खजाना

ऐसे मामले जहाँ संपर्क करना संभव नहीं है, की सूची जिला/ विभागाध्यक्ष एवं सचिव स्तर पर रखते हुए आयोग को संसूचित किया जायेगा तथा किसी भी स्तर पर शिकायत प्राप्त होने पर कि वांछित पेंशन 1/50808/20 संबंधित के बैंक खाते में नहीं आ रही तो इस सूची से मिलान कर संपर्क स्थापित करते हुए मामले का त्वरित गति से निस्तारण सुनिश्चित करेंगे।

समस्त संबंधित विभाग सभी पेंशन, छात्रवृत्ति अथवा किसी भी प्रकार के DBT मामलों में, अगर बैंक विलय होता है, तो लाभार्थियों से बैंक आदि का विवरण प्राप्त करने की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top