Ad Ad
उत्तराखंड

चारधाम यात्रा मार्ग पर तैयार हो पिंक टॉयलेट, पर्यटन नगरियों में सार्वजनिक शौचालयों की व्यवस्था हो दुरुस्त : कुसुम कण्डवाल

महिलाओं के लिए सुचारू हो पिंक टॉयलेट व्यवस्था, महिला आयोग की अध्यक्ष ने सभी जिलाधिकारियों को दिए निर्देश

चारधाम यात्रा मार्ग पर तैयार हो पिंक टॉयलेट, पर्यटन नगरियों में सार्वजनिक शौचालयों की व्यवस्था हो दुरुस्त : कुसुम कण्डवाल

उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने राज्य के समस्त जिलाधिकारियों को पत्र के माध्यम से निर्देशित करते हुए कहा कि पर्यटन एवं चारधाम यात्रा के दृष्टिगत उत्तराखण्ड राज्य अत्यन्त महत्वपूर्ण है। जिसमें देश-विदेश से विभिन्न स्थानों से पर्यटक और अनेकों यात्री आते है। सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं की सुविधा हेतु पिंक टायॅलेट का होना अत्यन्त आवश्यक है। जिनमें स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि महिलाओं को असुविधा का समाना न करना पडे।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल : डिप्टी एमएस डॉ. एनएस बिष्ट ने दिया इस्तीफा

साथ ही उन्होंने कहा कि देखने और पाया गया है कि विभिन्न स्थानों में बने सार्वजनिक सुलभ शौचालय बने तो है परन्तु वह सुचारू रूप से चल नही रहे है या वह स्वच्छ नहीं है। और शौचालय में महिलाओं के लिए विशेष सुविधाएँ भी पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ विभिन्न समस्यांए होती है। ऐसे में गंदगी होने से महिलाओं में बीमारी का खतरा अत्यधिक होता है। इस लिये यह अत्यंत आवश्यक है कि महिलाओं के लिए इसके लिए अलग से व्यवस्था की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  मोथरोवाला में दरबार साहिब की जमीन पर कब्जे को लेकर तनाव, पथराव

इसी लिए उन्होंने समस्त जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि सभी महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों एवं यात्रा मार्गों पर पिंक टॉयलेट बनाये जाएं या बने हुए शौचालयों को सुचारू रूप से संचालित कराए जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजनों से उत्तराखण्ड बनेगा साहसिक खेलों और पर्यटन का प्रमुख केंद्र : मुख्यमंत्री
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top