उत्तराखंड

“प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना” : पात्र किसानों की ईकेवाईसी कराने में मदद करें उनकी पंचायत प्रतिनिधि : महाराज 

Advertisements

हर किसान को सम्मान निधि से जोड़ने का प्रयास करें पंचायत प्रतिनिधि: महाराज

तिरंगा अभियान के अवसर पर प्रदेश के किसानों की करे मदद

देहरादून। प्रदेश के पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, जलागम धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा अभियान के साथ-साथ राज्य के पंचायत प्रतिनिधियों से “प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि” के पात्र किसानों की ईकेवाईसी कराने उनकी मदद करने का अनुरोध किया है।

पंचायततीराज एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि भारत सरकार द्वारा किसान भाई-बहनों के लिए आर्थिक सहायता सीधे उनके खाते में पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि लागू की गयी। इस योजना के तहत प्रत्येक परिवार को प्रत्येक वर्ष रू0 6000/- (प्रति चार माह में रू0 2000) किसान सम्मान निधि/पेंशन के तौर पर दी जाती है।

यह भी पढ़ें 👉  ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्य सचिव

यह योजना उन सभी किसानों के लिए है जिनका नाम खेती वाली जमीन के रिकार्ड में दर्ज है। इसका लाभ उन किसानों को मिलेगा जिनके परिवार का कोई व्यक्ति सरकारी सेवा के उच्च पदों पर ना हो और इनकम टैक्स के दायरे में ना आता हो।

ऐसे सभी किसान लाभ प्राप्त करने के लिए स्वयं ऑनलाइन पीएम किसान पोर्टल एवं नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

महाराज ने कहा कि भारत सरकार ने किसान की सही जानकारी हासिल करने के लिए ईकेवाईसी को अनिवार्य किया है। ईकेवाईसी न होने पर किसान को मिलने वाली पेंशन रूक सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए की वित्तीय स्वीकृति।

इसलिए मेरा उत्तराखण्ड के समस्त पंचायत जनप्रतिनिधियों से अनुरोध है कि आजादी के अमृत महोत्सव पर 15 अगस्त 2022 तक आप सभी अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों एवं जिला पंचायतों में प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट “प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि” के तहत हर किसान की ईकेवाईसी के लिए जागरूक करने में अपना सहयोग दें।

उन्हें बतायें कि हर किसान भाई-बहन डिजिटल इंडिया का लाभ उठाकर अपने नजदीकी सी.एस. सी. सेन्टर या स्वयं पी. एम. किसान पोर्टल पर ईकेवाईसी पर क्लिक करके अथवा तहसीलों में लगाये जा रहे कैम्पों में जाकर ईकेवाईसी करें।

यह भी पढ़ें 👉  DBUU के सहायक प्राध्यापक भूपेन्द्र कुमार टम्टा को मिली पीएचडी की उपाधि

उन्होने प्रदेश के पंचायत प्रतिनिधियों आह्वान करते हुए उनसे अपील की है कि हमारे उत्तराखण्ड का कोई भी किसान, आजादी के अमृत महोत्सव तक, किसान सम्मान निधि की ईकेवाईसी से ना छूटे ऐसा हम सबका प्रयास होना चाहिए।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने कहा कि देश को आजादी दिलाने में जितना बलिदान हमारे वीर महानायकों का रहा है उससे कई ज्यादा योगदान हमारे किसानों का भी रहा है। इसलिए आजादी के अमृत महोत्सव पर “हर घर तिरंगा अभियान” के साथ-साथ हमें “हर किसान को सम्मान निधि” से जोड़ने का प्रयास भी करना है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top