उत्तराखंड

Breaking news : शासन ने किए इन IPS अधिकारियों का प्रमोशन (IPS officers promotion), देखें आदेश

देहरादून/इंफो उत्तराखंड

उत्तराखंड शासन ने 12 आईपीएस अधिकारियों (IPS officers promotion) के प्रमोशन किए गए हैं। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आदेश जारी किया है।

अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी द्वारा जारी किए गए आदेश में 1998 बैच के IPS ए.पी. अंशुमान को IG से ADG के पद पर प्रोन्नति दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  दून मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशियलिटी MCH Urology पाठ्यक्रम शुरू

जबकि 2005 बैच के 4 IPS अफसर, मुख्तार मोहसीन, नीलेश आनंद भरणे, के. एस. नगन्याल, नारायण सिंह नपलच्याल को DIG से IG के पद पर प्रोन्नत किया गया है।

इसके अलावा 2014 बैच के चार IPS अफसरों को भी वेतन मैट्रिक्स स्तर 12 के पद पर प्रोन्नत किया गया है, जिसमें मंजूनाथ, लोकेश्वर सिंह, अजय सिंह और पंकज भट्ट शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सौगात: हल्द्वानी में प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास, पहला शैक्षणिक सत्र शुरू

इसके अलावा 2019 बैच के 3 IPS अफसर रेखा यादव, सर्वेश पवार और चंद्रशेखर को वेतन मैट्रिक्स 11 के पद पर प्रोन्नत किया गया है। यह प्रोन्नति 1 जनवरी 2023 से लागू होगी।

यह भी पढ़ें 👉  अच्छी खबर : सैनिक परिवारों के बच्चों के लिए आसान होगी उच्च शिक्षा

अपर पुलिस महानिदेशक, वेतन मैट्रिक्स में स्तर 15 के 01 अस्थायी पद के सापेक्ष सम्यक विचारोपरान्त ए.पी. अंशुमान ( IPS: RR – 1998) को दिनांक 01.01.2023 से पदोन्नति प्रदान किये जाने की राज्यपाल सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं।

पढ़ें आदेश :-

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top