उत्तराखंड

राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में रैली निकाल कर मतदान के लिए किया जागरूक 

राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में रैली निकाल कर मतदान के लिए किया जागरूक 

देवप्रयाग/इंफो उत्तराखंड 

आज दिनांक 25 जनवरी 2024 को ओंकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) कार्यक्रम अधिकारी डॉ दिनेश कुमार के नेतृत्व में स्वयंसेवी छात्र छात्राओं को शपथ दिलाई गई, तत्पश्चात मतदान के लिए एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सालाना मुआयना करने थाना बहादराबाद पहुंचे एसएसपी नवनीत सिंह

कार्यक्रम अधिकारी डॉ० दिनेश कुमार के द्वारा सभी छात्र-छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि किसी भी राष्ट्र के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिए आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में युवाओं को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर अपने मत का प्रयोग कर एक मजबूत लोकतांत्रिक राष्ट्र के निर्माण की नींव मजबूत करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  रानीपोखरी थाने में नए प्रभारी निरीक्षक बने राजेंद्र खोलिया

कार्यक्रम में महाविद्यालय स्टाफ के शौकीन सजवान, मेहताब, अर्जुन, नरेंद्र, संदीप, सूरज, विक्रम एवं छात्र छात्राओं में नवीन, अमीषा, अरविंद, आर्यनदीप, सोनम, सुखदेव, सुधांशु,चांदपुरी आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  फूलों संग कप्तान से मिलने पहुँची "फूल सी" प्रशंसक
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top