रोजगार/नौकरी

गुड न्यूज : UKPCS ने जारी किया पटवारी और लेखपाल के 563 पदों पर भर्ती विज्ञप्ति (Recruitment Release), देखें कब से शुरू होंगे आवेदन

हरिद्वार/ इंफो उत्तराखंड

उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर, जहां उत्तराखंड लोक सेवा आयोग हरिद्वार ने पूर्व में जारी किए गए भर्ती कैलेंडर के अनुसार राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी व लेखपाल) के 563 पदों पर भर्ती निकाली गई है।

इसके लिए आयोग ने ऑनलाइन आवेदन पत्र मांगे गए हैं, जिसमें इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर दिनांक 4 नवंबर 2022 तक आवेदन कर सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  "मेरे सपनों का उत्तराखंड'' निबंध अभियान में युवाओं का जबरदस्त उत्साह

अभ्यर्थी को लिखित परीक्षा में प्रश्नगत पद की सेवा नियमावली के अनुसार ही आवेदित जिले में ही सम्मिलित होना होगा। इसमें किसी प्रकार का भी परिवर्तन संशोधन अनुमन्य में नहीं होगा।

यह भी पढ़ें 👉  "मेरे सपनों का उत्तराखंड'' निबंध अभियान में युवाओं का जबरदस्त उत्साह

बता दें कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा पूर्व में कराई गई भर्तियों में गड़बड़ियों के बाद धामी सरकार ने UKSSSC की सारी भर्तियों को जिम्मा UKPSC को सौंपा गया था।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पटवारी और लेखपाल के लिए कुल 563 पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। जिसमें पटवारी के 391 पद और लेखपाल के 172 पद हैं।

यह भी पढ़ें 👉  "मेरे सपनों का उत्तराखंड'' निबंध अभियान में युवाओं का जबरदस्त उत्साह

विज्ञप्ति के अनुसार आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 नवम्बर 2022 है। इच्छुक उम्मीदवार UKPSC की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top