उत्तराखंड

ब्रेकिंग : शासन ने उद्यान विभाग के अपर निदेशक आरके सिंह को किया सस्पेंड, आयुक्त कुमाऊं को सौंपी इस मामले की रिपोर्ट

देहरादून/ इंफो उत्तराखंड 

उत्तराखंड शासन ने उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय चौबटिया (रानीखेत) में तैनात अपर निदेशक आरके सिंह को संस्पेड कर दिया गया है। इस संबंध में सचिव कृषि एवं उद्यान डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने निलंबन आदेश जारी किया है।

सचिव कृषि एवं उद्यान डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम द्वारा जारी किए गए आदेश में प्रारंभिक जांच में शिकायतें सही पाई जाने पर कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत को इस मामले की जांच सौंपी गई है। वहीं आरके सिंह को आयुक्त कार्यालय में संबद्ध किया गया है।

उत्तराखंड सरकारी सेवक अनुशासन एवं अपील नियमावली के तहत यह कार्रवाई की है। साथ ही शासन ने आयुक्त कुमाऊं को जांच अधिकारी नियुक्त कर 15 दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी गई है।

विभाग के निदेशक की ओर से शासन को पत्र भेज कर अपर निदेशक पर विभाग की छवि धूमिल करने की शिकायत की गई थी। हाल में कुछ अधिकारियों की ओर से निदेशक को हटाने की मांग संबंधी हस्ताक्षर किया हुआ पत्र शासन को भेजा गया था।

इसमें आरके सिंह भी शामिल थे। जब शासन ने हस्ताक्षर करने वाले अधिकारियों को नोटिस भेजा तो वे उन्होंने माना कि उनसे गलत हस्ताक्षर कराए गए थे।

 

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top