उत्तराखंड

बड़ी खबर : दागी आरएमएस कंपनी (RMS company) ने ही कराई विधानसभा की भर्ती परीक्षा, 32 पदों के लिए मांगे गए आवेदन, पढ़ें,,,

देहरादून/इंफो उत्तराखंड

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा स्तानक स्तरीय पेपर लीक मामले में आरएमएस कंपनी के द्वारा ही विधानसभा की भर्ती कराने का मामले सामने आया, जिसके बाद विधानसभा ने इसी मार्च में 32 पदों के लिए परीक्षा आयोजित कराई थी। हालांकि आरक्षण संबंधित याचिका पर हाईकोर्ट ने बाद में भर्ती प्रक्रिया स्थगित कर दी गई थी।

वर्ष 2021 में विधानसभा द्वारा कराई 32 पदों की भर्ती के लिए आरएमएस टेक्नो साॅल्यूशन का चयन किया गया, लेकिन चयन प्रक्रिया में नियमों की भारी अनदेखी की गई।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में तीमारदारों और स्टाफ में जमकर चले लात-घूंसे

विधानसभा भर्ती का जिम्मा आरएमएस कंपनी को सौंपा गया था, वहीं एक अक्टूबर 2021 को 32 पदों के लिए आवेदन मांगे गए, और 30 अक्टूबर तक आवेदन की अंतिम तिथि तय की गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  रेड अलर्ट : देहरादून में कल बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, आदेश जारी..

वहीं विधानसभा में रिपोर्टर, एडशिनल प्राइवेट सेक्रेटरी, रिव्यू आफिसर, एडमिनिस्ट्रेटर, अकाउंटेंट पद के लिए सैकडों युवाओं ने आवेदन किए थे। वहीं 20 मार्च 2022 को इन पदों लिए लिखित परीक्षा कराई गई। कोर्ट ने विधानसभा भर्ती प्रक्रिया स्थगित करने के आदेश दिए, जिस पर इन पदों का परिणाम घोषित नहीं हुआ है।

विधानसभा में बैकडोर भर्तियों की जांच के दौरान 32 पदों की भर्ती के लिए आरएमएस कंपनी का चयन करने का मामला सामने आया है, वहीं कंपनी के चयन में नियमों का पालन भी नहीं किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रेड अलर्ट : देहरादून में कल बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, आदेश जारी..

भर्ती परीक्षा कराने के लिए कंपनी को विधानसभा से भुगतान भी किया जा चुका है। विशेषज्ञ समिति ने फाइलों व पत्रावलियों की जांच के दौरान आरएमएस कंपनी चयन में गडबड़ी पाई गई है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top