उत्तराखंड

अच्छी पहल : “रंवाल्टी” बोली-भाषा में छपा “शादी का कार्ड, “रंवाल्टी भाषा” को मिलेगा बढावा…. पढ़े पूरी खबर

Advertisements

उत्तरकाशी (नौगांव)/इन्फो उत्तराखंड

वर्तमान समय में जहां अक्सर पहाड़ी लोग अपनी संस्कृति सभ्यताओं को भूलते जा रहे हैं और लोगों को अपनी बोली भाषा बोलने में भी शर्म महसूस होती है वहीं कुछ पहाड़ी युवा एवं युवतियां ऐसे भी हैं जो अपने प्रयासों से पहाड़ी सभ्यता संस्कृति के साथ ही बोली-भाषा को भी सहेजने का काम कर रहे हैं।

ऐसे ही हम बात करे नौगांव विकास खंड के सुनारा गांव निवासी रंगकर्मी तिलक चंद रमोला ने दो साल पहले अपनी बेटी का शादी कार्ड रंवाल्टी भाषा में विशेष पहचान बनी थी, उसके बाद पलेठा गांव निवासी मोहन सिलवाल, कांशी गांव के वसुदेव सिंह राणा समेत दर्जनों लोग अपनी बोली भाषा को विशेष पहचान बनाने के लिए यह प्रयास जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत

आज हम आपको उत्तरकाशी जिले के नौगांव विकासखंड के सुनारा गांव की एक युवती से रूबरू कराने जा रहे हैं जिनकी शादी का निमंत्रण कार्ड इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जी हां.. हम बात कर रहे हैं।

सुनारा गांव की अनीषा के शादी कार्ड निमंत्रण कार्ड की। जिन्होंने अपनी शादी का निमंत्रण कार्ड शुद्ध रंवाल्टी भाषा में छपवाकर न सिर्फ रंवाल्टी बोली-भाषा को सहेजने की दिशा में सराहनीय कदम बढ़ाया है, जिसे लोगों द्वारा खासा पसंद भी कर रहे है बल्कि गढ़वाली बोली-भाषा को सहेजने का उनका यह सराहनीय प्रयास उन लोगों को भी आईना दिखाता है जो अपनी बोली भाषा बोलने में शर्म महसूस होती है।

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत

बता दें कि नौगांव ब्लाक की सुनारा गांव की अनीषा की शादी ब्यौ 16/17 फरवरी को है। इन दिनों उनका शादी का निमंत्रण कार्ड सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसका एकमात्र कारण यह है कि अनिषा ने अपनी शादी के कार्ड को शुद्ध रंवाल्टी बोली में छपवाया गया है। उनके इस सराहनीय कार्य को सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा खासा सराहा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत

अनीषा ने बताया कि उन्होंने एम ए, बीएड तक की पढ़ाई के साथ शिक्षिका के रूप में कार्य किया है। उनकी अपनी संस्कृति के प्रति बेहद रूचि है। इससे दो साल पहले उनके सुनारा गांव के तिलक चंद रमोला ने अपनी बेटी का शादी कार्ड की शुरूआत रंवाल्टी भाषा में लिखकर की।

यही कारण है कि उन्होंने भी अपने शादी के निमंत्रण कार्ड को शुद्ध रंवाल्टी भाषा में छपवाया है। अनीषा रावत की गढ़वाली गायक और रंवाल्टी गीत नृत्यों में भी विशेष रूचि रखती है ।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top