Ad Ad
उत्तराखंड

गुड़ न्यूज़ : उच्च शिक्षा संस्थानों में प्रवेश के लिए फिर से खुला समर्थ पोर्टल।

उच्च शिक्षा संस्थानों में प्रवेश के लिए फिर से खुला समर्थ पोर्टल

13 सितम्बर तक ऑनलाइन एडमिशन, 14 तक जमा होगा शुल्क

देहरादून। राज्य के उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश से वंचित छात्र-छात्राओं के लिए एक और मौका उपलब्ध हुआ है। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देश पर 11 से 14 सितम्बर तक फिर से समर्थ पोर्टल को खोलने का निर्णय लिया गया है। इस अवधि के दौरान, छात्र-छात्राएं विभिन्न सरकारी और निजी महाविद्यालयों तथा विश्वविद्यालयों में स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन प्रवेश ले सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  योग दिवस 2026: वैदिक योग परंपरा की नई ध्वजवाहक बनीं 18 विश्व रिकॉर्डधारी योगिनी वान्या शर्मा

डॉ. रावत ने जानकारी दी कि अब तक कुल 1,22,458 छात्रों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है, जिनमें से 73,637 ने प्रवेश प्राप्त कर लिया है। इनमें स्नातक स्तर पर 94,567 और परास्नातक स्तर पर 27,891 छात्रों ने पंजीकरण कराया। प्रवेश के लिए 13 सितम्बर तक आवेदन किया जा सकेगा और 14 सितम्बर तक शुल्क जमा किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  20 जून को आएगी किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त, हरिद्वार में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम

सरकार की मंशा है कि प्रदेश का कोई भी छात्र-छात्रा उच्च शिक्षा से वंचित न रह सके, और इस उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने 110 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top