उत्तराखंड

समान काम- समान जॉइनिंग, फिर भी अलग-अलग भुगतान क्यों?

  • समान काम-समान जॉइनिंग, फिर भी अलग-अलग भुगतान क्यों?
  • दून अस्पताल में इंसेंटिव पर मचा घमासान

देहरादून। दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आयुष्मान इंसेंटिव राशि के वितरण को लेकर कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ गई है। नर्सिंग अधिकारियों और अन्य कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि इंसेंटिव भुगतान में भेदभाव किया गया है, जबकि सभी की जॉइनिंग अवधि और कार्य समान है।

अस्पताल प्रशासन ने डॉक्टरों, नर्सिंग अधिकारियों और सफाई कर्मचारियों के लिए आयुष्मान इंसेंटिव जारी किया है। डॉक्टरों और सफाई कर्मचारियों के खातों में पहले ही राशि पहुंच गई थी, जबकि नर्सिंग अधिकारियों का भुगतान कुछ समय के लिए रुका रहा। बाद में कल देर शाम उनका भुगतान भी कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  साहसिक खेलों से राष्ट्र निर्माण में बड़ी भूमिका निभा रहे युवा : CM धामी

कर्मचारियों का कहना है कि पहले आयुष्मान इंसेंटिव सभी पात्र कर्मचारियों को समान रूप से दिया जाता था, लेकिन इस बार अलग-अलग राशि दी गई है। कुछ कर्मचारियों को करीब 6524 रुपये मिले, जबकि कुछ को 11 हजार रुपये तक का भुगतान किया गया। इसे लेकर कर्मचारियों में असंतोष है।

नर्सिंग अधिकारियों का कहना है कि जिन कर्मचारियों को अलग-अलग राशि मिली है, उन सभी की जॉइनिंग अप्रैल 2024 की है। ऐसे में इंसेंटिव की गणना समान आधार पर होनी चाहिए थी। उनका कहना है कि जब सभी ने समान अवधि तक कार्य किया है तो भुगतान में अंतर क्यों किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  साहसिक खेलों से राष्ट्र निर्माण में बड़ी भूमिका निभा रहे युवा : CM धामी

कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि न तो भुगतान का कोई स्पष्ट फार्मूला सार्वजनिक किया गया और न ही पात्र कर्मचारियों की सूची चस्पा की गई। इससे पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं। उनका कहना है कि यदि पहले सभी को समान भुगतान मिलता था तो इस बार नियम क्यों बदले गए।

कर्मचारियों ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) के नियमों का हवाला देते हुए कहा कि आयुष्मान इंसेंटिव में नर्सिंग स्टाफ का 15 प्रतिशत निश्चित हिस्सा होता है और इसका वितरण समान कार्य के आधार पर होना चाहिए। उनका आरोप है कि इस बार प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं रखी गई।

यह भी पढ़ें 👉  साहसिक खेलों से राष्ट्र निर्माण में बड़ी भूमिका निभा रहे युवा : CM धामी

अस्पताल प्रशासन ने 13 अप्रैल को आयुष्मान इंसेंटिव का चेक जारी किया था, जिसके बाद भुगतान प्रक्रिया शुरू हुई। हालांकि अब सभी कर्मचारियों को राशि मिल चुकी है, लेकिन असमान वितरण को लेकर सवाल बने हुए हैं।

दून मेडिकल कॉलेज प्रशासन से इस संबंध में पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन खबर लिखे जाने तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top