उत्तराखंड

ब्रेकिंग : कक्षा एक से कक्षा 12 तक के विद्यालयों में रहेगा अवकाश घोषित, आंगनबाड़ी केंद्र भी रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किया आदेश

पिथौरागढ़/ इंफो उत्तराखंड 

मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए पिथौरागढ़ जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने 15 सितंबर को कक्षा एक से कक्षा 12वीं तक के विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है, साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे।

उत्तराखण्ड राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है।

जनपद पिथौरागढ़ में संचालित शासकीय, गैर शासकीय, निजी विद्यालयों में (कक्षा 1 से 12 तक) संचालित समस्त शिक्षण संस्थाओं एवं समस्त आंगनवाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किए जाने के आदेश पारित किए हैं आदेश में समस्त शिक्षक गण एवं कर्मचारी अपने अपने कार्यालय में उपस्थित रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  रेड अलर्ट : देहरादून में कल बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, आदेश जारी..

चम्पावत जिला

भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 15 सितंबर बृहस्पतिवार को जनपद में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने के साथ कही- कही अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना के दृष्टिगत जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी द्वारा चंपावत के समस्त शासकीय, अशासकीय, निजी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  रेड अलर्ट : देहरादून में कल बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, आदेश जारी..

रुद्रप्रयाग जिला

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में बारिश को लेकर अगले कुछ दिनों तक अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 15 से 17 सितंबर को राज्य में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद के सभी शासकीय, अशासकीय व निजी स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र अगले दो दिन 15 व 16 सितंबर को बंद रखने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रेड अलर्ट : देहरादून में कल बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, आदेश जारी..

इसके अलावा समस्त कार्मिक अपने-अपने संस्थानों में उपस्थित रहकर शासकीय कार्यों का निर्वहन करेंगे।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आदेश जारी करते हुए आपदा प्रबंधन से संबंधित विभागों को भी सतर्क रहने को कहा है। बताया कि आपदा प्रबंधन विभाग को 24 घंटे सतर्क रहने और मोबाइल फोन चालू रखने के भी निर्देश दिए गए हैं।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top