उत्तराखंड

बिग ब्रेकिंग : SDRF जवान राजेंद्र ने माउंट किलिमंजारो को किया फतह! उत्तराखंड पुलिस का बढ़ाया मान। पढ़े,,,

देहरादूनः एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस के जवान राजेंद्र नाथ ने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो (5895मीटर) को फतह करते हुए तिरंगा और उत्तराखंड पुलिस का झंडा फहराया। राजेंद्र नाथ उत्तराखंड पुलिस के प्रथम जवान हैं जिन्होंने 3 दिवस के अंतराल में माउंट किलिमंजारो को 2 बार सफल आरोहण का रिकॉर्ड बनाया गया है। 21 फरवरी को वाहिनी मुख्यालय जौलीग्रांट से सेनानायक एसडीआरएफ मणिकांत मिश्रा ने राजेंद्र नाथ को रवाना किया था।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज का 26वां प्रकटोत्सव, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

 

दरअसल, 24 फरवरी को आरोहण के दौरान 10 डिग्री तापमान, 80-90 किमी की रफ्तार से चल रही बर्फीली हवाएं और लगातार हो रही बर्फबारी जैसी विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए एसडीआरएफ जवान राजेंद्र नाथ ने लगातार 9 घंटे (16 km) पैदल चलते हुए सारी बाधाओं को पार करते हुए शाम 5:20 बजे (अफ्रीकन समयानुसार 7:50 बजे) पर अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी को फतह कर तिरंगा व उत्तराखंड पुलिस का झंडा फहराया।

यह भी पढ़ें 👉  परीक्षा डर नहीं, अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर : डॉ. अनिरुद्ध

इसके बाद 26 फरवरी की सुबह राजेंद्र नाथ द्वारा टीम के अन्य सदस्यों के साथ दोबारा डबल समिट के लिए रवाना होकर सुबह 5:45 बजे (अफ्रीकन समयानुसार 8:15 बजे) माउंट किलिमंजारो पर तिरंगे के साथ-साथ SDRF उत्तराखंड पुलिस का ध्वज फहराकर उत्तराखंड पुलिस का नाम गौरवान्वित किया। SDRF सेनानायक मणिकांत मिश्रा ने बताया कि कॉन्स्टेबल राजेंद्र नाथ के इस नए कीर्तिमान की प्रशंसा करते हुए उन्हें टेलीफोन के माध्यम से शुभकामनाएं दीं। वहीं, विदेशी भूमि पर अपने देश व उत्तराखंड पुलिस का नाम रोशन कर सभी को गौरवान्वित करने के लिए आभार भी व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी के सुदूर गांव में 102 का इलाज
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top