उत्तराखंड

उपलब्धि: SGRRU की एग्रीक्लचर साइंसेज़ की फैकल्टी शालिनी शर्मा को BHU PHD प्रवेश परीक्षा में प्रथम स्थान

एसजीआरआरयू की एग्रीक्लचर साइंसेज़ की फैकल्टी
शालिनी शर्मा को बीएचयू पीएचडी प्रवेश परीक्षा में प्रथम स्थान

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की स्कूल आफ एग्रीकल्चरल साइंसेज़ की असिस्टेंट प्रोफेसर शालिनी शर्मा ने बनारस हिन्दु विश्वविद्यालय (बीएचयू) की पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। शालिनी जीव विज्ञान के अन्तर्गत कीट विज्ञान विषय में पीएचडी करेंगी।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने शालिनी शर्मा को उनकी उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीें। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ यशबीर दीवान व स्कूल आफ एग्रीकल्चरल साइंसेज़ की डीन डाॅ प्रियंका बनकोटी ने बधाई प्रेषित की।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

हाल ही में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आई.सी.ए.आर.) की मान्यता मिली है। एसजीआरआरयू स्कूल आफ एग्रीकल्चरल साइंसेज़ को उत्तराखण्ड में पहला आई.सी.ए.आर. मान्यता प्राप्त काॅलेज बनने का गौरव भी प्राप्त हुआ है।

आई.सी.ए.आर. की मान्यता मिलने पर अब एसजीआरआरयू के विद्यार्थी देश विदेश के नामचीन संस्थानों में शोध एवम् अनुसंधान के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।
काबिलेगौर है कि वर्ष 2022-23 में सीएसआईआर नेट लाइफ सांइसेज़ की राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा आयोजित हुई थी। इस राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा को उत्तीर्ण करने वाले परीक्षार्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

शालिनी शर्मा ने सीएसआईआर नेट लाइफ साइंसेज़ एवम् साक्षात्कार परीक्षा उत्तीर्ण कर बीएचयू की पीएचडी मैरिट में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। शालिनी शर्मा ने वर्ष 2021 में गेट लाइफ साइंस एवम् आईसीएआर नेट की परीक्षा भी उत्तीर्ण की है।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

इस अवसर पर शालिनी शर्मा ने श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एसजीआरआर विश्वविद्यालय परिवार की ओर से उन्हें हमेशा ही हर सम्भव सहयोग मिला है। उन्होंने अपने माता पिता गुरूजनों एवम् साथी सहयोगियों का विशेष आभार जताया।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top