उत्तराखंड

सीएसडी कैंटीन की बहनों ने मंत्री जोशी को बांधा रक्षा सूत्र, मिला वेतन बढ़ोतरी का भरोसा

Advertisements
  • सीएसडी कैंटीन की बहनों ने मंत्री गणेश जोशी को बांधा रक्षा सूत्र, वेतन बढ़ोतरी का मंत्री दिया बहनों को भरोसा

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को गढ़ी कैंट स्थित सीएसडी कैंटीन पहुंचकर वहां कार्यरत बहनों से मुलाकात की। इस दौरान कैंटीन में कार्यरत बहनों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  कोषागार कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष बने नरेंद्र सिंह नेगी

रक्षा सूत्र बांधने के भावपूर्ण अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बहनों को उपहार भेंट किए और भाई का दायित्व निभाते हुए उनके मासिक वेतन में बढ़ोतरी के लिए हरसंभव सहयोग एवं सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि गढ़ी कैंट स्थित सीएसडी कैंटीन से उनका गहरा भावनात्मक जुड़ाव रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1976 में उन्होंने इसी कैंटीन में नौकरी की थी। आज भी यहां की बहनों और कर्मचारियों से उनका आत्मीय संबंध बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  कोषागार कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष बने नरेंद्र सिंह नेगी

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि बहनों का स्नेह और आशीर्वाद उनके लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहा है। उन्होंने कहा कि बहनों का अपार स्नेह और आशीर्वाद ही मुझे निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यह रिश्ता मेरे लिए केवल रक्षा सूत्र तक सीमित नहीं, बल्कि आत्मीयता और विश्वास का रिश्ता है।

यह भी पढ़ें 👉  कोषागार कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष बने नरेंद्र सिंह नेगी
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top