उत्तराखंड

भव्य शोभा यात्रा-2026 में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी, शिवभक्तों पर हुई पुष्पवर्षा

Advertisements
  • भव्य शोभा यात्रा-2026 में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी, शिवभक्तों पर हुई पुष्पवर्षा

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को टपकेश्वर महादेव सेवा दल, देहरादून द्वारा आयोजित भव्य शोभा यात्रा-2026 में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान आशुतोष महादेव एवं अन्य आराध्य देवी-देवताओं की दिव्य झांकियों के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और देवाधिदेव महादेव का आशीर्वाद प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  कोषागार कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष बने नरेंद्र सिंह नेगी

शोभा यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं शिवभक्त मौजूद रहे। इस पावन अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं और शिवभक्तों पर हेलिकॉप्टर के माध्यम से पुष्पवर्षा भी की गई।

यह भी पढ़ें 👉  कोषागार कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष बने नरेंद्र सिंह नेगी

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भगवान शिव की भक्ति और आस्था लोगों को एकजुट करने के साथ ही जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है। उन्होंने देवाधिदेव महादेव सभी प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना भी की। उन्होंने शोभा यात्रा के सफल आयोजन के लिए टपकेश्वर महादेव सेवा दल के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं भी दीं। इस अवसर पर टपकेश्वर मंदिर में दिगम्बर भरत गिरी महाराज, महंत कृष्णा गिरि महाराज भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  कोषागार कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष बने नरेंद्र सिंह नेगी
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top