उत्तराखंड

बहनों के स्नेह से अभिभूत हुए विधायक विनोद कंडारी

Advertisements
  • बहनों के स्नेह से अभिभूत हुए विधायक विनोद कंडारी

देवप्रयाग। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर देवप्रयाग क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंची बहनों ने विधायक विनोद कंडारी को राखी बांधकर अपना स्नेह और आशीर्वाद दिया। बहनों के उत्साह और बड़ी संख्या में पहुंचने से कार्यक्रम में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की आत्मीयता देखने को मिली।

यह भी पढ़ें 👉  कोषागार कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष बने नरेंद्र सिंह नेगी

बता दें कि हर वर्ष की तरह इस बार भी आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में उम्मीद से अधिक संख्या में बहनें पहुंचीं। बहनों के स्नेह और विश्वास से विधायक विनोद कंडारी भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि बहनों का प्रेम, विश्वास और आशीर्वाद उनके लिए सबसे बड़ा उपहार है। उन्होंने सभी बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह स्नेह और आशीर्वाद हमेशा बना रहे, यही उनकी कामना है।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में डॉक्टरों को गर्भनिरोधक इम्प्लांट का प्रशिक्षण

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष उदय रावत, जिला मंत्री नरेंद्र कुंवर, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र रावत, ब्लॉक प्रमुख विनोद बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष ममता देवी, नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश मोहन मैठाणी, मंडल अध्यक्ष कुलदीप रावत, मंडल अध्यक्ष विकास रावत, दीपक राणा और जिला पंचायत सदस्य रजनी पयाल समेत पार्टी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस : सीएम धामी और कैबिनेट मंत्री आर्या ने 149 मेधावी छात्राओं को बांटे स्मार्टफोन

इस दौरान बहनों ने विधायक को राखी बांधकर भाई-बहन के रिश्ते को और मजबूत किया। कार्यक्रम में पूरे समय उत्साह और आत्मीयता का माहौल बना रहा। विधायक ने सभी बहनों का आभार जताते हुए रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top