उत्तराखंड

बड़ी खबर : यहां नदी में 4 शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

देहरादून जिले के डोईवाला में शुक्रवार को नदी में चार शव दिखाई देने से हड़कंप मच गया, जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल के लिए मौके पर रवाना हो गई है।

जानकारी के मुताबिक डोईवाला के लालतप्‍पड़ चौकी क्षेत्र में नदी के पास तीन शव दिखाई दिए। वहीं पशुलोक बैराज में भी एक शव दिखाई दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री से राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर ने की शिष्टाचार भेंट

सूचना पर सेनानायक एसडीआरएफ मणिकांत मिश्रा के आदेशानुसार वाहिनी मुख्यालय से टीम, एचसी त्रिभुवन सिंह के नेतृत्व में लालतप्पड़ व पोस्ट ढालवाला से डीप डाइविंग टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है।

यह थाना रायवाला अंतर्गत की घटना है। छिद्दरवाला मुख्य मार्ग से दो किलोमीटर अंदर नदी में इन शवों के मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस के अनुसार अभी एक शव ही बरामद हो पाया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

एक महिला का शव एसडीआरएफ की टीम ने बरामद किया है। शव की बरामदगी नदी के साथ आए लकड़ी व अन्य मलबे के नीचे से की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बजरंग सेतु पुल का निर्माण जल्द करें पूरा : मुख्य सचिव

पुलिस के मुताबिक अभी यह कह पाना मुश्किल है कि यह शव किसका है। मौके के हालात देखकर यही कहा जा रहा है कि संभवतः विगत दिनों देहरादून और टिहरी में बादल फटने से आई आपदा के बाद यह शव बहकर यहां आया होगा। पुलिस शव की पहचान करने में जुटी है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top