उत्तराखंड

गंगोत्री यमुनोत्री सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी

  • गंगोत्री यमुनोत्री सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी ।

उत्तरकाशी। जनपद के गंगोत्री व यमुनोत्री धाम सहित ऊंचाई वाले इलाकों में बीते कुछ दिनों से लगातार बर्फबारी हो रही है, जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश के चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में करीब 7 से 8 इंच तक बर्फ जम चुकी है। वहीं हर्षिल घाटी, गीठ और मोरी जैसे ऊंचाई वाले गांवों में 3 से 4 इंच तक बर्फबारी हुई है। बारिश के बाद निचले इलाकों में दिनभर बादल छाए रहने से ठंड बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि

मार्च माह में हुई इस बारिश और बर्फबारी से किसानों को बड़ी राहत मिली है। लंबे समय से बारिश न होने के कारण फसलें सूखने की कगार पर थीं। काश्तकारों का कहना है कि यह मौसम विशेष रूप से सेब और अन्य फसलों के लिए लाभदायक साबित होगा।

यह भी पढ़ें 👉  चमोली में बदला मौसम, बद्रीनाथ -हेमकुंड में ताजा बर्फबारी

गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहित राजेश सेमवाल के अनुसार, रविवार से क्षेत्र में लगातार बर्फबारी हो रही है, जिससे तापमान में काफी गिरावट आई है। वहीं काश्तकार ने बताया कि इस बर्फबारी से फसलों को नया जीवन मिला है और किसानों के चेहरे खिल उठे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  चूना भट्टा इलाके में मिली शिवानी की मौत की गुत्थी उलझी, विसरा रिपोर्ट का इंतजार

मौसम विभाग ने आगे भी 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। साथ ही हरिद्वार, उधम सिंह नगर, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश का अनुमान है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top