हिल न्यूज़

प्रेरणा : अपनी कमाई से कुछ अंश नेक और सामाजिक कामों में करें खर्च, ताकि लोगों में सेवा की भावना हो जागृत : महाराज

झज्जर।‌ जिला मुख्यालय के अंतिम छोर पर बसे वीरों की देवभूमि कहे जाने वाले धारौली गांव की सामाजिक संस्था मां-मातृभूमि सेवा समिति की ओर से मानवीय नैतिक मूल्यों को ध्यान में रखते हुए झज्जर जिले के चांदपुर गांव में शहीद ईश्वर सिंह राजकीय प्राथमिक पाठशाला, चांदपुर के 26 (26+34 चांदपुर गांव के अन्य) = 60 जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क स्वेटर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परम श्रद्धेय आदरणीय महंत बाबा शिवपुरी महाराज, 19वे मठाधीश, बाबा मुक्तेश्वरपुरी मठ, कोसली, रेवाड़ी ने अपने हाथों से 60 जरूरतमंद विद्यार्थियों को निःशुल्क स्वेटर वितरण किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि बाबा शिवपुरी महाराज ने कहा कि हम सभी मनुष्य को अपनी नेक कमाई से कुछ अंश सामाजिक कामों पर खर्च करना चाहिए ताकि लोगों में सेवा भावना जागृत हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  सहसपुर और सहिया के स्वास्थ्य शिविरों में उमड़ी भीड़

रक्तदानी सुखबीर जाखड़, चेयरमैन, रिलायंस डेवलपमेंट पब्लिक स्कूल, गिरधरपुर, झज्जर ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। अपने संबोधन में विशिष्ट अतिथि सुखबीर जाखड़, चेयरमैन ने कहा कि ज़रूरतमंदों की मदद करना हमारा कर्तव्य है।

शहीद ईश्वर सिंह राजकीय प्राथमिक पाठशाला, चांदपुर के हेडमास्टर संजय यादव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

18 बार रक्तदान कर चुके रक्तदानी युद्धवीर सिंह लांबा, अध्यक्ष, मां-मातृभूमि सेवा समिति, वीरों की देवभूमि धारौली ने जानकारी देते हुए बताया कि इस माननीय सुखबीर जाखड़, चेयरमैन, रिलायस डेवलपमेंट पब्लिक स्कूल, गिरधरपुर, रक्तदानी मास्टर हरबीर मल्हान जी गिरधरपुर निवासी, असिस्टेंट टैक्सेशन अफसर के पद पर कार्यरत संजीव घणघस, गांव जुई, भिवानी, मदीना, रोहतक के इंजीनियर अमित दागी, इंजीनियर अजय जांगड़ा सरकारी बैंक में कार्यरत, सैनी आनंदपुरा, रोहतक के राकेश सैनी सुपुत्र कर्ण सिंह, ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल, बहादुरगढ़ के मैनेजर विक्रांत शर्मा, मास्टर रोहित यादव, कोसली, इंजीनियर अजय मलिक जी, खानपुर कलां, सोनीपत, असिस्टेंट टैक्सेशन अफसर के पद पर कार्यरत इंजीनियर अमित राठी, सांखोल बहादुरगढ़, रक्तदानी मंजीत अम्बोली, हँस बैग्स हाउस, कोसली, सोनू मोटर वाइंडिंग स्टोर, कोसली आदि ने अपनी नेक कमाई के धन से इस 60 जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए आयोजित निःशुल्क स्वेटर वितरण कार्यक्रम को सफल बनाया।

यह भी पढ़ें 👉  अनूठी पहल : नौ वर्षों से निजी खर्च पर मेधावी छात्रों को करा रहे भारत दर्शन : कंडारी

इस अवसर पर चांदपुर गांव के एडवोकेट रॉबिन कुंडू, इंजीनियर दीपक कुंडू, रक्तदानी निखिल भारद्वाज कोसली, रक्तदानी नितेश भौरिया, अर्बन युवा रेडीमेड स्टोर, कोसली में कपड़ों की मशहूर दुकान आदि उपस्थित थे ।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल : अल्ट्रासाउंड कराने आई महिला मरीज से अभद्रता

युद्धवीर सिंह लांबा ने 60 जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए आयोजित निःशुल्क स्वेटर वितरण कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी दानवीरों का आभार जताया ।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top