उत्तराखंड

बड़ी खबर : बिंदाल चौकी इंचार्ज को एसएसपी ने दिखाया बाहर का रास्ता, इस मामले में गिरी गाज। पढ़ें पूरी खबर 

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां देहरादून के गढ़ी कैंट थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिंदाल चौकी इंचार्ज को एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक गढ़ी कैंट थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिंदाल चौकी इंचार्ज पर आरोप लगे हैं कि उन्होंने ने चोरी हुए वाहनों की FIR दर्ज नहीं की और वहीं शिकायतकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार भी किया।

यह भी पढ़ें 👉  नर्सिंग बेरोजगारों का धरना 58वें दिन भी जारी

इस मामले में बिंदाल चौकी इंचार्ज कमल रावत  देहरादून एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने तत्काल निलंबित कर दिया है। वहीं इस मामले की जांच सीओ सीटी नरेंद्र पंत को दी गई है।

यह है पूरा मामला :-

डीआईजी जन्मेजय खंडूड़ी ने 1 महीने पहले ही कमल रावत को बिंदाल चौकी का इंचार्ज बनाया था। आरोप है कि बिंदाल चौकी इंचार्ज बनने के बाद कमल रावत का रवैया आम जनता पर भारी पड़ने लगा, वहीं उनके खिलाफ शिकायत भी मिली कि वे शिकायतकर्ता के साथ दुर्व्यवहार जैसा व्यवहार कर रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  नर्सिंग बेरोजगारों के धरने को उक्रांद का समर्थन

इस मामले में एसएसपी ने लिया संज्ञान

वहीं इस मामले में देहरादून एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने संज्ञान लेते हुए बिंदाल चौकी इंचार्ज कमल रावत को सस्पेंड कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  विकासनगर में नाबालिग छात्रा की नृशंस हत्या, चचेरा भाई फरार

साथ ही उन्होंने पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर थाना और चौकियों में पहुंचने वाले पीड़ितों की सुनवाई अगर सही ढंग से नहीं हुई और उनकी एफआईआर नहीं दर्ज की जाती है, तो ऐसे पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top