उत्तराखंड

दून मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशियलिटी MCH Urology पाठ्यक्रम शुरू

Advertisements
  • दून मेडिकल कॉलेज में शुरू हुई सुपर स्पेशलिटी MCH यूरोलॉजी
  • स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने 12 बेड के कार्डियोलॉजी विंग व नवीन इमरजेंसी मेडिसिन वार्ड का लोकार्पण किया

देहरादून। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय में सुपर स्पेशलिटी चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में नई शुरुआत हुई। कॉलेज में राज्य का पहला एमसीएच यूरोलॉजी सुपर स्पेशलिटी पाठ्यक्रम शुरू किया गया। इसके तहत पहले दो अभ्यर्थियों डॉ. विशाल सिंह चौहान और डॉ. इकरार अली को प्रवेश एवं ज्वाइनिंग पत्र सौंपे गए।

12 बेड का कार्डियोलॉजी विंग शुरू

कार्यक्रम के दौरान कार्डियोलॉजी विभाग के 12 बेड के नवनिर्मित विंग का भी लोकार्पण किया गया। नए विंग के शुरू होने से हृदय रोगियों को उपचार के लिए अतिरिक्त सुविधाएं मिल सकेंगी। इसके साथ ही नवीन इमरजेंसी मेडिसिन वार्ड का भी उद्घाटन किया गया। इससे गंभीर और आपातकालीन मरीजों के उपचार की क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  कोषागार कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष बने नरेंद्र सिंह नेगी

प्रदेश में ही मिलेंगी विशेषज्ञ सेवाएं : उनियाल 

स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल और निदेशक चिकित्सा शिक्षा प्रो. (डॉ.) आशुतोष सयाना ने संस्थान की उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सुपर स्पेशलिटी पाठ्यक्रम और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में डॉक्टरों को गर्भनिरोधक इम्प्लांट का प्रशिक्षण

इस दौरान सुपर स्पेशलिटी सेवाओं के विस्तार, मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने, चिकित्सा शिक्षा में सुधार, आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, मानव संसाधन और भविष्य में नई सुपर स्पेशलिटी सेवाएं शुरू करने को लेकर भी चर्चा हुई।

सामूहिक प्रयास का परिणाम : जैन

डीन एवं प्राचार्य प्रो. (डॉ.) गीता जैन ने कहा कि एमसीएच यूरोलॉजी की शुरुआत किसी एक व्यक्ति की उपलब्धि नहीं, बल्कि संस्थान के चिकित्सकों, संकाय सदस्यों, अधिकारियों और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। संस्थान का लक्ष्य उत्तराखंड के मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं प्रदेश में ही उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा शिक्षा के साथ मरीजों के प्रति मानवीय संवेदनाओं को भी प्राथमिकता दी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्र की वास्तविक शक्ति नागरिकों के चरित्र व कर्तव्यनिष्ठा में : कोश्यारी

कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल, निदेशक चिकित्सा शिक्षा प्रो. (डॉ.) आशुतोष सयाना, डीन एवं प्राचार्य प्रो. (डॉ.) गीता जैन, चिकित्सा अधीक्षक प्रो. (डॉ.) आरएस बिष्ट, उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनम्र मित्तल और डॉ. शोभा वी. समेत कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सक, संकाय सदस्य और अधिकारी मौजूद रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top