हिल न्यूज़

Big Breaking : मंत्री गणेश जोशी (Ganesh Joshi) ने किया रायवाला में औचक निरीक्षण, अधिकारियों को शीघ्र एक्शन प्लान बनाने के दिए ये निर्देश

राजकीय उद्यान गंगालहरी में शीघ्र ओद्योनिक पर्यटन के रूप में किया जाएगा विकसित -गणेश जोशी।

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को रायवाला में राजकीय उद्यान गंगालहरी का औचक निरीक्षण किया। कृषि मंत्री जोशी ने राजकीय उद्यान गंगालहरी का मौका मुआयना कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मंत्री जोशी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से राजकीय उद्यान गंगालहरी में विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों जानकारी प्राप्त की। जिसमे अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि गंगालहरी में आलू, राई, भिंडी के उच्च गुणवत्ता युक्त बीज तैयार किए जा रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  अनूठी पहल : नौ वर्षों से निजी खर्च पर मेधावी छात्रों को करा रहे भारत दर्शन : कंडारी

मंत्री जोशी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि राजकीय उद्यान गंगालहरी के लिए शीघ्र एक्शन प्लान बनाने के निर्देश दिए।

मंत्री जोशी ने अधिकारियों को 6 माह के भीतर हर हाल में राजकीय उद्यान गंगालहरी में ओद्योनिक पर्यटन विकसित करने के साथ साथ अन्य संभावनाओं को तलाशने के सख्त निर्देश भी दिए। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि होल्टीकल्चर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए विभाग द्वारा शीघ्र ही इस गंगालहरी क्षेत्र में ओद्योनिक पर्यटन विकसित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  सहसपुर और सहिया के स्वास्थ्य शिविरों में उमड़ी भीड़

जिससे यहां क्षेत्र के लोगों को भी काफी लाभ होगा। मंत्री जोशी ने कहा क्षेत्र की सौंदर्य को देखते हुए विभाग द्वारा यहां पर होल्टीकल्चर टूरिज्म के रूप में विकसित करने जा रहा है इससे जहां पर्यटक उद्यान गतिविधियों को देखने के साथ साथ पर्यटन का लुप्त भी उठा पाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की विकास यात्रा में सहयोग दें उद्योग समूह : CM धामी

मंत्री जोशी ने कहा कि उत्तराखंड में भारी संख्या में पर्यटक पहुंचते है शीघ्र ही विभाग द्वारा एक प्लान बनाकर भारत सरकार को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा निश्चित तौर पर जो संकल्प प्रदेश सरकार ने लिया है उस दिशा में यह कदम मिल का पत्थर साबित होगा।

इस अवसर पर अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, उद्यान निदेशक एचएस बवेजा,मुख्य जिला उद्यान अधिकारी मीनाक्षी जोशी सहित विभाग के कई अधिकारी गण उपस्थित रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top