उत्तराखंड

खुशखबरी: बेरोजगार नर्सिंग अधिकारीयों का चयन होने पर मिठाई बाँट जाहिर की ख़ुशी

बेरोजगार नर्सिंग अधिकारीयों का चयन होने पर मिठाई बाँट जाहिर की ख़ुशी

देहरादून।‌ प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में नर्सिंग अधिकारियों के 1455 पदों पर चयन का अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद राज्य में उत्साह का माहौल है। लंबे समय से नौकरी की प्रतीक्षा कर रहे बेरोजगार नर्सिंग अधिकारियों ने चिकित्सा चयन बोर्ड के निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त की और चयन प्रक्रिया को समय पर पूरा कराने के लिए माननीय मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री का आभार जताया।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में 'हॉस्पिटल ऑक्सीजन इकोसिस्टम' पर कार्यशाला, स्वास्थ्यकर्मियों को दिए गुरुमंत्र

नर्सिंग महासंघ उत्तराखंड के सदस्यों ने इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया और इसे प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम कदम बताया। महासंघ के अध्यक्ष हर्ष व्यास, उपाध्यक्ष मनीष चौहान, प्रदेश प्रवक्ता प्रीति मेहता, और मीडिया प्रभारी विनोद उनियाल सहित अन्य सदस्यों ने चिकित्सा चयन बोर्ड का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में 'हॉस्पिटल ऑक्सीजन इकोसिस्टम' पर कार्यशाला, स्वास्थ्यकर्मियों को दिए गुरुमंत्र

चयनित नर्सिंग अधिकारियों ने मिठाई बांटकर, आतिशबाजी कर और एक-दूसरे को शुभकामनाएं देकर अपनी खुशी जाहिर की। महासंघ के अनुसार, प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों में लंबे समय से नर्सिंग स्टाफ की कमी बनी हुई थी, जो इन नियुक्तियों से काफी हद तक दूर होगी। उन्होंने नियुक्तियों की प्रक्रिया को जल्द पूरा करने की मांग भी की।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में 'हॉस्पिटल ऑक्सीजन इकोसिस्टम' पर कार्यशाला, स्वास्थ्यकर्मियों को दिए गुरुमंत्र

इस अवसर पर लोकेन्द्र, उमेंद्र, यशपाल, प्रेमलता, श्वेता, साक्षी, प्रियंका, सालू, निधि, शत्रुधन, रूबी, और स्वाति जैसे महासंघ के कई प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे।

चयनित अधिकारियों के परिवार भी इस खुशी के पल में शामिल हुए और उन्होंने सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह निर्णय न केवल उनके जीवन को बेहतर बनाएगा, बल्कि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top