उत्तराखंड

देहरादून के वार्ड नंबर 20, सुद्धोवाला से “उपासना जयसवाल” ने ठोकी जिला पंचायत सदस्य के लिए अपनी दावेदारी। गिनाईं अपनी प्राथमिकताएं 

Advertisements

सुद्धोवाला से उपासना ने ठोकी जिला पंचायत सदस्य की दावेदारी, कहा – विकास और महिलाओं के लिए स्वरोजगार मेरी पहली प्राथमिकता

देहरादून। उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की गहमागहमी अब अपने चरम पर है। नामांकन प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है और अब प्रत्याशी जोरशोर से जनसंपर्क अभियान में जुट गए हैं। इसी क्रम में देहरादून के वार्ड नंबर 20, सुद्धोवाला से उपासना ने जिला पंचायत सदस्य पद के लिए अपनी दावेदारी ठोक दी है।

यह भी पढ़ें 👉  रेखा आर्या के खिलाफ सोमेश्वर में उमड़ा जनसैलाब, 210 करोड़ की संपत्ति की जांच की मांग

मीडिया से बातचीत में उपासना ने साफ कहा कि यदि जनता का आशीर्वाद मिला तो उनका पहला और प्रमुख लक्ष्य क्षेत्र का समग्र विकास होगा। उन्होंने कहा, “सड़क, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे बुनियादी मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके साथ ही महिलाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर बढ़ाना भी मेरी प्राथमिकता में शामिल होगा।”

यह भी पढ़ें 👉  रेखा आर्या के खिलाफ सोमेश्वर में उमड़ा जनसैलाब, 210 करोड़ की संपत्ति की जांच की मांग

उपासना ने कहा कि वे बीते कुछ दिनों से लगातार क्षेत्र का दौरा कर रही हैं और जनता से मिल रही प्रतिक्रिया बेहद उत्साहजनक है। उन्होंने कहा, “लोगों से जो समर्थन और स्नेह मिल रहा है, वह मेरे लिए बहुत बड़ी ताकत है। यह विश्वास ही मेरी प्रेरणा है कि मैं कुछ बेहतर कर सकूं।”

स्थानीय महिलाओं और युवाओं के बीच भी उपासना को खासा समर्थन मिल रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में उनकी सादगी और संवाद शैली को सराहा जा रहा है। उनका कहना है कि राजनीति को सेवा का माध्यम मानकर वह आगे बढ़ रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रेखा आर्या के खिलाफ सोमेश्वर में उमड़ा जनसैलाब, 210 करोड़ की संपत्ति की जांच की मांग

सुद्धोवाला क्षेत्र में उपासना की सक्रियता और चुनावी तैयारियों ने मुकाबले को रोचक बना दिया है। अब देखना होगा कि यह जनता का समर्थन चुनाव परिणामों में किस रूप में सामने आता है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top