जंगल में मिला अंग्यारी महादेव मंदिर के पुजारी का शव, हत्या का मुकदमा दर्ज
गरुड़ (बागेश्वर)। अंग्यारी महादेव मंदिर के पुजारी निर्वाणी महाराज का शव संदिग्ध परिस्थितियों में जंगल से बरामद होने के बाद राजस्व पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। पूर्व प्रधान मदन मोहन गुसाईं की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 103 और 238 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
26 नवंबर को ग्रामीणों ने पुजारी का शव मंदिर से दूर जंगल की पहाड़ी पर देखा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुवार को महाराज को मंदिर में समाधि दी गई।
निर्वाणी महाराज बदरीनाथ यात्रा से लौट रहे थे और ग्वालदम से पैदल मंदिर की ओर जा रहे थे, लेकिन मंदिर नहीं पहुंचे। मामले में राजस्व पुलिस और रेगुलर पुलिस दोनों जांच में जुटी हैं।
शुक्रवार को राजस्व उप निरीक्षक रघुवीर सिंह फर्स्वाण ने पुजारी के सेवक और ग्रामीणों से पूछताछ की। उन्होंने कहा कि मामले की जांच तेजी से की जा रही है और जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 इंफो उत्तराखंड के फेसबुक पेज से जुड़ें