हिल न्यूज़

अच्छी खबर : किसानों की आय दुगनी करने की दिशा में केंद्र और राज्य सरकार है निरंतर प्रयासरत : गणेश जोशी 

हाथीबड़कला स्थित सर्वे स्टेडियम में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

प्रदेश के कृषि व कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी बुधवार को देहरादून के हाथीबड़कला स्थित सर्वे स्टेडियम में 03 नवम्बर को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय प्राकृतिक खेती कार्यशाला कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर मंत्री जोशी ने सभी व्यवस्थाओं समय से पूर्ण करने के मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  मॉडल बना धामी सरकार का "सैनिक कल्याण"

गौरतलब है कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए 03 नवम्बर यानी गुरुवार को देहरादून के हाथीबडकला स्थित सर्वे स्टेडियम में राज्य स्तरीय प्राकृतिक खेती कार्यशाला कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

जिसमें गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत का मार्गदर्शन ओर उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उपस्थिति रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News : पर्यटन सर्किटों को एक पैकेज के रूप में किया जाए विकसित : मुख्य सचिव

कार्यक्रम में प्रदेशभर से 3 हजार से अधिक किसान प्रतिभाग करेंगे। जहां किसानों से सीधे संवाद किया जाएगा। कार्यक्रम में प्राकृतिक कृषि बोर्ड का गठन और मुख्यमंत्री प्राकृतिक कृषि योजना का शुभारम्भ एवं नमामी गंगे प्राकृतिक कृषि कॉरीडोर योजना का शुभारम्भ किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  सौगात: हल्द्वानी में प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास, पहला शैक्षणिक सत्र शुरू

वहीं मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि किसानों की आय दुगनी करने की दिशा में केंद्र और राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। मंत्री जोशी ने कहा कि निश्चित तौर पर इस कार्यशाला से प्रदेश भर के किसानों को अवश्य लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर कृषि निदेशक गौरी शंकर, अपर निदेशक कृषि के.सी. पाठक सहित अन्य प्रशानिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top