उत्तराखंड

बड़ी खबर : नकली फर्टिलाइजर व नकली कीटनाशक बेचने वालों को कीटनाशक समिति ने पकड़ा, कृषि विभाग को सौंपा

  • नकली फर्टिलाइजर व नकली कीटनाशक बेचने वालों को कीटनाशक समिति ने पकड़ा, कृषि विभाग को सौंपा

जोनी चौधरी, लक्सर

लक्सर में पिछले 3 से 4 वर्षों से कुछ लोग अनाधिकृत रूप से किसानों के पास डोर टू डोर जाकर कीटनाशक व फ़र्टिलाइज़र बेचने का काम कर रहे थे, जो हर बार अलग क्षेत्र चुनते थे जिनसे किसान परेशान थे उनके द्वारा दिए गए प्रलोभन से किसान उनके झांसे में आ जाते थे। लक्सर में फर्टिलाइजर व कीटनाशक दवाइयों का व्यवसाय करने वाले दुकानदार इनसे काफी परेशान थे

यह भी पढ़ें 👉  ये रहे धामी कैबिनेट बैठक के महत्वपूर्ण फैसले, पढ़िए एक किल्क में..

कीटनाशक समिति लक्सर लगातार ऐसे लोगों को पकड़ने के लिए प्रयासरत थी लेकिन उन्हें किसी तरह की कामयाबी नहीं मिल रही थी आज लक्सर के बसेड़ी खादर गांव में कीटनाशक समिति को सूचना मिली और उन्होंने नकली फ़र्टिलाइज़र व नकली कीटनाशकों से भरा एक छोटा हाथी टेंपो पकड़ लिया जिसमें लाखों का सामान भरा हुआ था मौके पर कृषि विभाग के अधिकारियों को बुलाया गया और इस टेंपो को कृषि विभाग के सुपुर्द कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  द हैरिटेज स्कूल का आईसीएसई-आईएससी में शत-प्रतिशत रिजल्ट

वीओ कीटनाशक समिति के अध्यक्ष जोध सिंह पुंडीर ने बताया कि अनाधिकृत रूप से नकली कीटनाशक व नकली फर्टिलाइजर बेचने का धंधा पिछले तीन-चार वर्षो से किया जा रहा था। जिसे हम लगतार पकड़ने का प्रयास कर रहे थे लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिल रही थी आज हमारे द्वारा नकली फर्टिलाइजर व नकली कीटनाशकों से भरा एक टेंपो पकड़ा गया है जिसे कृषि विभाग के सुपुर्द किया गया है

यह भी पढ़ें 👉  मानचित्र स्वीकृति की प्रक्रिया को रेरा पोर्टल से जोड़ा जाएगा : डॉ. आर. राजेश कुमार

वीओ मौके पर पहुंचे कृषि विभाग अधिकारी शुभांशु गुप्ता ने बताया कि कीटनाशक व फर्टिलाइजर से भरा एक छोटा हाथी टेंपो पकड़ा गया है जिसके पास पर्याप्त दस्तावेज नहीं मिल पाए हैं मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी ।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top