हिल न्यूज़

बड़ी खबर : पौड़ी के इस विद्यालय में गायब मिली प्रधानाध्यापिका, निलंबित (Suspended), देखें आदेश

पौड़ी /इंफो उत्तराखंड

जनपद पौड़ी से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां निरीक्षण के दौरान स्कूल में प्रधानाध्यापिका नदारद मिली और अपनी जगह पर स्कूल में पढ़ाने के लिए 2500 रूपए मासिक पर एक लड़की को रख दिया, जिस पर मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी डाॅ. आनंद भारद्वाज ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही उन्हें खंड शिक्षा कार्यालय थलीसैंड अटैच कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  80th Independence Day : सीएम धामी ने किया ध्वजारोहण, शहीदों को किया नमन

बता दें कि मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी डाॅ आनंद भारद्वाज के द्वारा थलीसैंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बग्वाड़ी का औचक निरीक्षण किया गया, वहीं निरीक्षण के दौरान उन्हें स्कूल में प्रधानाध्यापिका शीतल रावत नदारद मिली।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड सचिवालय रक्षक संघ की नई कार्यकारिणी सर्वसम्मति से निर्वाचित

जानकारी के मुताबिक प्रभारी प्रधानाध्यापिका ने अपनी जगह पर गांव की मधु रावत नाम की लड़की को पढ़ाने के लिए 2500 रूपए प्रतिमाह पर बतौर सहायिक शिक्षका को रखा हुआ था।

सीइओ डाॅ. भारद्वाज ने उप शिक्षा अधिकारी थलीसैंड विवके पंवार को इस मामले की जांच के आदेश दिए है, और प्रधानाध्यापिका शीतल रावत से स्पष्टीकरण तलब किया है, साथ ही खंड शिक्षा कार्यालय ने उन्हें निलंबित करते हुए थलीसैंड अटैच कर दिया, वहीं आग्रिम आदेशों तक उनके वेतन पर भी रोक लगा दी है।

यह भी पढ़ें 👉  टीएचडीसी टनल हादसा: रेस्क्यू अभियान में मिली सफलता, एक और श्रमिक सुरक्षित बाहर निकाला

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top