उत्तराखंड

द होराइजन स्कूल ने जीता इंटरस्कूल वॉलीबॉल का खिताब।

  • द होराइजन स्कूल ने जीता इंटरस्कूल वॉलीबॉल का खिताब।

देहरादून। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) देहरादून में शुक्रवार को इंटरस्कूल वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एक दिवसीय प्रतियोगिता में शहर और आसपास के विद्यालयों की कुल 14 टीमों ने दमखम दिखाया।

दिन का पहला मुकाबला ए.एन.डी. और द होराइजन स्कूल के बीच खेला गया, जिसमें द होराइजन स्कूल ने शुरुआती बढ़त से ही मैच पर पकड़ बनाए रखी। टीम ने 21-17 और 25-22 से लगातार दो सेट जीतकर अगली राउंड में जगह बनाई।

फ़ाइनल में द होराइजन स्कूल का सामना कैम्ब्रिज स्कूल से हुआ। तीन सेटों तक खिंचे इस रोमांचक फाइनल में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। पहला सेट होराइजन ने 25-22 से जीता, जबकि दूसरे सेट में कैम्ब्रिज ने 22-25 से वापसी की। निर्णायक सेट में होराइजन के खिलाड़ियों ने दबदबा बनाए रखते हुए 21-17 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।

प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य बी. के. सिंह ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व प्रमाणपत्र प्रदान किए और सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top