उत्तराखंड

बेखौफ : यहां दिनदहाड़े की वारदात से मचा हड़कंप, कंपनी के कर्मचारी पर चाकू से हमला कर लूटी लाखों की रकम, पढ़ें पूरी खबर 

रुड़की/इंफो उत्तराखंड 

उत्तराखंड में चोर-बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं, कि अब दिनदहाड़े वारदात करने से भी नहीं डर रहे हैं। और न ही उन्हें पुलिस का खौफ नजर आ रहा है।

वहीं ताजा मामला भगवानपुर का है, जहां दिनदहाड़े एक फैक्ट्री कर्मचारी पर कुछ अज्ञात बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया, साथी उसके पास से लाखों रुपए लूट कर आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं इस दिनदहाड़े हुई वारदात से आस-पास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की विकास यात्रा में सहयोग दें उद्योग समूह : CM धामी

बता दें कि भगवानपुर थाना के पास ओवरब्रिज पर बेखौफ घूम रहे बदमाशों ने दिनदहाड़े एक कंपनी के कर्मचारी पर तब हमला किया जब वह बैंक से रुपए निकाल कर वापस जा रहा था, तभी बदमाशों ने उस पर धावा बोल दिया और उस पर चाकू से हमला कर उसकी लाखों रुपए की रकम लूट ली।

यह भी पढ़ें 👉  सहसपुर और सहिया के स्वास्थ्य शिविरों में उमड़ी भीड़

वहीं इस घटना की सूचना मिलने पर आनन-फानन में पुलिस कर्मियों ने इलाके की नाकेबंदी कर चेकिंग शुरू की, लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चल पाया है।

यह भी पढ़ें 👉  अनूठी पहल : नौ वर्षों से निजी खर्च पर मेधावी छात्रों को करा रहे भारत दर्शन : कंडारी

वहीं घायल कर्मचारी प्रभाकर बोहरा (45 वर्ष) को रुड़की सिविल अस्पताल लाया गया। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top