उत्तराखंड

अच्छी पहल : अजय पंवार जैसे युवा राज्य के युवाओं के लिए है, प्रेरणा स्रोत : गणेश जोशी

राज्य के 06 जनपदों के लगभग 4000 किसानों को बेहतर आय दिलवा रहे हैं अजय पंवार।

देहरादून/इंफो उत्तराखंड

रोजमैरी, लैवेंडर, डंडेलियोंन, थाइम, निपिता आदि सगंध एवं औषधीय पादपों से निर्मित, इसेंसियल ऑईल, हर्बल टी, तथा अन्य जैविक व स्वास्थ्य संवर्द्धक उत्पादों के चकराता रोड़ स्थित स्टोर ‘‘कृषि, कृषक कल्याण’’ (3 के) का शुभारम्भ आज कृषि मंत्री गणेश जोशी द्वारा किया गया।

स्टोर के संचालक अजय पंवार टिहरी जनपद के धार पाइयांकोटि के रहने वाले हैं और पिछले 6 सालों से सगंध एवं औषधीय पादपों की खेती कर रहे हैं।

इस अवसर पर कृषि मंत्री ने बताया कि प्रदेश में जड़ी बूटी उत्पादन की अपार सम्भानायें हैं। अजय पंवार जैसे युवा उद्यमी राज्य के किसानों तथा युवाओं के लिए एक मिशाल पेश कर रहे हैं। जो अपने दशकों से बंजर पड़े खेतों को जड़ी बूटी एवं सगंध एवं औषधीय पादपों की खेती से आबाद कर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण विधानसभा में पेश हुआ ₹1,11,703.21 करोड़ का बजट

इन्होंने अपने क्षेत्र के कई किसानों को इस आधुनिक खेती से जोड़कर उनको रोजगार उपलब्ध करवाया है। अजय और उनकी टीम किसानों को इन फसलों की बुआई से लेकर विपणन तक के सभी चरणों में आवश्यक प्रशिक्षण तथा अन्य तकनीकी सहयोग भी प्रदान कर रही है।

इन औषधीय पादपां की जड़, पत्ते तथा फूल तक सभी की बाजार में भारी मांग है। इन लाभकारी पादपों से बनाए गए इसेंशिअल ऑईल तथा हर्बल टी को अजय और उनकी टीम भारत देश तथा विदेशों तक पहुंचा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जांच के आदेश

कृषि मंत्री ने अजय पंवार को शुभकामनाएं दी तथा उम्मीद की कि उनकी टीम राज्य के किसानों को उत्पादन से विपणन तक एण्ड – टू – एण्ड साल्युशन उपलब्ध करवाएंगी। उन्होंने ऐसे युवा उद्यमियों जो कि राज्य के व्यापक किसानों को रोजगार भी उपलब्ध करवा रहे हैं तथा पलायन की समस्या को भी संबोधित कर रहे हैं। सरकार की ओर से हर संभव सहयोग एवं सहायता का आश्वाशन दिया।

अजय पंवार ने बताया की प्रदेश के विभिन्न जनपदों में उत्पादित होने वाले सगंध एवं औषधीय उत्पादों को इस स्टोर के माध्यम से विपणन किया जायेगा। जिससे किसानों को अच्छी आमदनी मिल सके। वर्तमान में हम टिहरी जनपद के विकासखंड कीर्तिनगर, देवप्रयाग, थौलधार, नरेंद्रनगर, जाखणीधार, भिलंगना, प्रतापनगर के सैकड़ों किसानों की इससे जोड़ा है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश के 13 जनपदों में 13 मार्च तक होंगे ‘महिला जनसुनवाई’ कार्यक्रम

इसके अलावा उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, चमोली, बागेश्वर जनपदों के किसानों के साथ भी सगंध एवं औषधीय पादपों की खेती कर रहे हैं। अजय पंवार ने बताया कि उनकी इस सफलता के पीछे उनके बड़े भाई महिपाल सिंह पंवार और धर्मपाल सिंह पंवार जी का बहुत बड़ा योगदान रहा है जिससे उनको और ऊर्जा मिलती है।

इस दौरान पूनम नौटियाल, आदित्य चौहान, मनोज लिंगवाल, आशुतोष कोठारी, अमित पंवार, आशीष जोशी, कैलाश बिष्ट, बृजेश भट्ट, देवेन्द्र सुड़ियाल, आशीष उनियाल, सचिन पंवार, आशीष राणा, विवेक राणा भी उपस्थित रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top