Ad Ad
उत्तराखंड

अच्छी खबर : हर्रावाला में बनेगा राज्य का प्रथम सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज (Homeopathy Medical College)

*देहरादून : राज्य का प्रथम सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज हर्रावाला में बनेगा*

देहरादून (प्रियांशु सक्सेना)। हर्रावाला स्थित आयुर्वेद विश्वविद्यालय के परिसर में बनेगा प्रदेश का प्रथम राजकीय होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज। इस मेडिकल कॉलेज के बनने से प्रदेश के युवाओं को होम्योपैथी चिकित्सा की पढ़ाई के लिए अन्य राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा।

उत्तराखंड में बनने वाले पहले सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज के लिए प्रदेश सरकार ने जमीन का चयन कर लिया है। इसके निर्माण में करीब 70 करोड़ रुपए की लागत का अनुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध प्लॉटिंग और रियल एस्टेट अनियमितताओं पर कसेगा शिकंजा : डॉ. आर. राजेश कुमार

इसमें 90 प्रतिशत बजट केंद्र सरकार से मिलेगा। उत्तराखंड में होम्योपैथी चिकित्सा के अध्ययन के लिए सरकारी क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज नहीं है। राज्य सरकार की ओर से भेजे गए प्रस्ताव को केंद्र सरकार से मंजूरी मिल चुकी है। साथ ही मेडिकल कॉलेज को प्रदेश सरकार की व्यय वित्त समिति ने स्वीकृति दे दी है।

यह भी पढ़ें 👉  अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजनों से उत्तराखण्ड बनेगा साहसिक खेलों और पर्यटन का प्रमुख केंद्र : मुख्यमंत्री

बता दें की वर्तमान समय में पूरे प्रदेश में एक ही निजी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज है। जिसमें 50 सीट संचालित करने की मान्यता है। इस कारण होम्योपैथी चिकित्सा की पढ़ाई के लिए छात्र-छात्राओं को दूसरे राज्यों में जाना पड़ता है। आदर्श आचार संहिता हटने के बाद कार्यदायी संस्था का चयन कर प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा प्रबंधन को लेकर 24x7 अलर्ट पर रहेंगे अधिकारी, जलभराव वाले क्षेत्रों में चलेगा विशेष अभियान : डॉ. चौहान

सचिव आयुष डॉ पंकज पांडेय ने बताया की आयुर्वेद विश्वविद्यालय हर्रावाला परिसर में होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन का चयन किया गया है। जो सरकारी क्षेत्र में पहला कॉलेज होगा। शीघ्र ही डीपीआर तैयार कर केंद्र को भेजी जाएगी। कार्यदायी संस्था का चयन का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top