उत्तराखंड

दु:खद : रुद्रप्रयाग में घास काटने गई महिला का पैर फिसलने से गदेरे में गिरी, दर्दनाक मौत

रुद्रप्रयाग/इंफो उत्तराखंड 

रुद्रप्रयाग में घास काटने गई महिला के पैर फिसलने से गदेरे में जा गिरी, वहीं इस हादसे में महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने शव का रेस्क्यू किया।

यह भी पढ़ें 👉  अभिनव थापर बने उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष

मिली जानकारी के मुताबिक त्रियुगीनारायण गांव की पिंकी देवी घास काटने के लिए तोसी मार्ग पर गयी थी, जहां घास काटते समय पिंकी का पैर फिसलने से वह नीचे गदेरे में गिर गई। वहीं इसकी सूचना पर पोस्ट सोनप्रयाग से हेड कॉन्स्टेबल दीपक कुनियाल रेस्क्यू टीम के साथ मौके के लिए रवाना हुए।

यह भी पढ़ें 👉  अच्छी खबर : सैनिक परिवारों के बच्चों के लिए आसान होगी उच्च शिक्षा

त्रियुगीनारायण से लगभग दो किमी आगे तोसी मार्ग पर एसडीआरएफ टीम ने सर्चिंग के दौरान महिला को ढूंढ़ा, लेकिन तब तक महिला के सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  सौगात: हल्द्वानी में प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास, पहला शैक्षणिक सत्र शुरू

एसडीआरएफ टीम ने बॉडी बैग और स्ट्रेचर की सहायता से शव को पैदल मार्ग से होते हुए मुख्य मार्ग तक पहुंचाया, जहां से अग्रिम कार्रवाई के लिए शव को सिविल पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top